ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब में दिल दहला देने वाली वारदात-- पिता ने बेटी की कृपाण से की हत्या, फरार ....

- बेटा न होने से नाराज रहने का आरोप, मां के बयान पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 

खबरनामा इंडिया बबलू, पंजाब    

पंजाब के होशियारपुर जिले के धूत कलां गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक पिता दवारा अपनी 17 वर्षीय बेटी को कृपाण से वार कर हत्या करने की खबर है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। 

मृतका की पहचान इंद्रप्रीत कौर के रूप में हुई है। वह सरकारी स्कूल धूत कलां में 12वीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि वह पढ़ाई में काफी होशियार थी। बेटी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा गया, और मां सहित सभी परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

दूसरी तरफ मृतका के मामा मनजीत सिंह के अनुसार उनके जीजा ने गुरुवार को उनकी भांजी की हत्या कर दी। मामा ने आरोप लगाया कि आरोपी शुरू से ही बेटा होने की चाहत रखता था। परिवार को अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह की वारदात को अंजाम दे देगा। मनजीत सिंह ने मांग की कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर सख्त सजा दिलाई जाए। 

वहीँ डीएसपी देहाती नरेंद्र सिंह के अनुसार पुलिस को सुबह बच्ची की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच और पूछताछ शुरू की। मृतका की मां बलजीत कौर के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है। 

No comments