कपूरथला भाजपा जिला अध्यक्ष चेतन सूरी की नई टीम घोषित,....
- Adv. पियूष मनचंदा सहित 10 उपाध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी
- कपूरथला, फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी और भुलत्थ से नेताओं को संगठन में मिली जगह
- केवल सिंह ढिल्लों से विचार-विमर्श के बाद की गई नियुक्तियां
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
भारतीय जनता पार्टी के कपूरथला जिला अध्यक्ष चेतन सूरी ने पार्टी संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से अपनी नई जिला टीम की घोषणा की है। जारी सूची के अनुसार, जिला टीम में 10 उपाध्यक्षों, तीन जिला महासचिवों, नौ सचिवों, एक मुख्य प्रवक्ता और दो प्रवक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सूची में कपूरथला, फगवाड़ा, सुल्तानपुर लोधी, भुलत्थ और बेगोवाल क्षेत्र के नेताओं को शामिल किया गया है।
पार्टी की ओर से जारी नियुक्ति सूची में बताया गया है कि ये नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों के साथ विचार-विमर्श और चर्चा के बाद की गई हैं।
उपाध्यक्षों की सूची
नई टीम में अशोक मल्हा, पियूष मनचंदा, राकेश कुमार (नीटू), राजीव पाहवा, परमजीत सिंह पम्मा, आशु पुरी, पुष्पा मिश्रा, सौरव खुल्लर, रिम्पी शर्मा और बलदेव राज को जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है।
नवगठित उपाध्यक्ष पियूष मंचनदा ने इस नियुक्ति पर केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश तथा जिला प्रधान चेतन सूरी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह पूरी टीम के साथ मिलकर संगठन को मजबूत करने का कार्य पूरी निष्ठा से करेंगे।
वहीँ युवा टीम संगठित करने के लिए फगवाड़ा से युवा नेता नितिन चड्ढा को युवा मोर्चा का जिला प्रधान नियुक्त किया गया है।
जिला महासचिव ..
मनु धीर, अशोक दुग्गल और निर्मल सिंह नाहर को जिला महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला सचिवों में नौ नेताओं को जगह
जिला सचिव के रूप में रमन कुमार बजाज, धर्मवीर मल्होत्रा, राजिंदर कुमार, सुखविंदर सिंह, राज कुमार गुप्ता, नीरेश कोत्रानी, विवेक सिंह बैंस (सन्नी), रामनदीप सिंह और रजनी बाला को नियुक्त किया गया है।
मुख्य प्रवक्ता और प्रवक्ता भी नियुक्त
कपूरचंद थापर को जिला मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है, जबकि बबलू सिंह और राज कुमार राणा को प्रवक्ता की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
भाजपा जिला अध्यक्ष चेतन सूरी की ओर से घोषित इस टीम में विभिन्न क्षेत्रों के नेताओं को प्रतिनिधित्व दिया गया है। नई नियुक्तियों से पार्टी के जिला स्तर पर संगठनात्मक कार्यों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय मजबूत करने की उम्मीद है।



.jpg)







.jpeg)














No comments