कपूरथला जिले में 805 पोलिंग स्टेशन बरकरार, रैशनलाइजेशन प्रक्रिया पूरी ....
- चारों विधानसभा क्षेत्रों के पोलिंग स्टेशनों की संख्या में बदलाव नहीं
- राजनीतिक दलों ने जताई सहमति; कुछ केंद्रों के नाम, सेक्शन और बिल्डिंग में हुए संशोधन
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला जिले में पोलिंग स्टेशनों के रैशनलाइजेशन की प्रक्रिया पूरी हो गई है। इस प्रक्रिया के बाद जिले में पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या पहले की तरह 805 ही रहेगी। जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर आकाश बंसल की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रस्तावित पोलिंग स्टेशनों पर सहमति जताई। बैठक के दौरान किसी भी राजनीतिक दल के प्रतिनिधि ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं करवाई।
भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार आयोजित जिला स्तरीय बैठक में पोलिंग स्टेशनों को अंतिम रूप देने के लिए राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव और आपत्तियां मांगी गईं। सभी प्रतिनिधियों की सहमति के बाद पोलिंग स्टेशनों की प्रस्तावित सूची को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई गई।
चारों विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग स्टेशनों की स्थिति
जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों में पोलिंग स्टेशनों का विवरण इस प्रकार है:
भुलत्थ: 175 पोलिंग स्टेशन
कपूरथला: 195 पोलिंग स्टेशन
सुल्तानपुर लोधी: 208 पोलिंग स्टेशन
फगवाड़ा (एससी): 227 पोलिंग स्टेशन
इस प्रकार जिले में पोलिंग स्टेशनों की कुल संख्या 805 बनी रहेगी। रैशनलाइजेशन के दौरान कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी और फगवाड़ा विधानसभा क्षेत्रों के कुछ पोलिंग स्टेशनों के सेक्शन, भवन और नामों में संशोधन किए गए हैं। हालांकि, इस प्रक्रिया के तहत कोई नया पोलिंग स्टेशन नहीं बनाया गया और न ही कुल संख्या में कोई बदलाव किया गया।
राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रहे मौजूद
बैठक में इंडियन नेशनल कांग्रेस की ओर से परमिंदर सिंह और मलकीत सिंह, आम आदमी पार्टी से परविंदर सिंह ढोढ, बहुजन समाज पार्टी से जसवंत सिंह और राकेश कुमार तथा सीपीआई (एम) से बलदेव सिंह और अमरीक सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।



.jpg)







.jpeg)














No comments