कपूरथला-- इंग्लैंड भेजने के नाम पर 37.60 लाख की ठगी, महिला समेत चार पर FIR ....
- पुलिस ने जांच के बाद दर्ज किया मामला, सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह कर रहे जांच
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
विदेश भेजने के नाम पर कथित तौर पर 37 लाख 60 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में ढिलवां पुलिस ने एक महिला सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने शिकायतकर्ता के बेटे और बहू को इंग्लैंड भेजने का भरोसा देकर उक्त रकम हासिल की थी।
थाना ढिलवां के प्रभारी जसदीप सिंह और सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को यह शिकायत मंजू पत्नी बूटा राम निवासी रायपुर अराईयां की ओर से दी गई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उसके बेटे और बहू को विदेश, विशेष रूप से इंग्लैंड भेजने के नाम पर आरोपियों ने उनसे कुल 37 लाख 60 हजार रुपये लिए, लेकिन इसके बाद न तो उन्हें विदेश भेजा गया और न ही रकम वापस की गई।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शिकायत की जांच उपकप्तान कपूरथला की ओर से की गई। जांच के बाद पुलिस ने अमनदीप सभरवाल पुत्र सोहन लाल, उसकी पत्नी रीना पत्नी अमनदीप सभरवाल, रूबी पुत्र सोहन लाल निवासी चुहे, थाना नूरमहल, जिला जालंधर तथा मनी गिल पुत्र डेविड मसीह निवासी नकोदर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सब इंस्पेक्टर कुलदीप सिंह कर रहे हैं। पुलिस द्वारा आरोपों से जुड़े दस्तावेजों और लेन-देन की जानकारी की भी जांच की जा रही है।



.jpg)







.jpeg)














No comments