कपूरथला पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान नवयुवक को दबोचा ...
- 32 बोर देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद, FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के थाना कोतवाली पुलिस ने गांव नवां पिंड भट्ठे मोड़ के समीप नाकाबंदी के दौरान एक नवयुवक को संदेह के आधार पर काबू कर उसके कब्जे से 32 बोर की देसी पिस्तौल और मैगजीन बरामद की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ कर पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह अवैध हथियार कहां से लेकर आया था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जाना था।
थाना कोतवाली के एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा गांव नवां पिंड भट्ठे मोड़ पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी बीच गांव नवां पिंड भट्ठे की तरफ से एक नवयुवक पैदल आता दिखाई दिया।
पुलिस के अनुसार, नवयुवक ने पुलिस टीम को देखकर घबराहट दिखाई और पीछे की तरफ मुड़कर जाने का प्रयास किया। उसकी संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस टीम ने उसका पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम बताया और मालूम हुआ कि वह नवयुवक नाबालिक है।
पुलिस टीम ने जब युवक की तलाशी ली तो उसके कब्जे से 32 बोर की एक देसी पिस्तौल सहित मैगजीन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया।
थाना कोतवाली के एसएचओ लखवीर सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद देसी पिस्तौल उसने किस व्यक्ति से खरीदी अथवा हासिल की थी और इसके पीछे उसका क्या मकसद था।



.jpg)







.jpeg)














No comments