कपूरथला बार एसोसिएशन चुनाव, नामांकन प्रक्रिया शुरू, 6 उम्मीदवारों ने भरे पर्चे ...
- रघुबीर पाल सिंह बाजवा ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किए
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चुनाव मैदान में उतरने के इच्छुक उम्मीदवारों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में बुधवार को विभिन्न पदों के लिए कई उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।
आज नामांकन दाखिल करने वालों में रघुबीर पाल सिंह बाजवा ने प्रधान पद के लिए, जबकि मनप्रीत सिंह वालिया ने जनरल सेक्रेटरी पद के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं महिला वर्ग के लिए आरक्षित उपप्रधान पद के लिए दीपिका शीतल ने अपनी उम्मीदवारी पेश की। इसके अलावा महिला वर्ग के लिए आरक्षित संयुक्त सचिव पद के लिए विवेका जाखू और कोमल कुमारी सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
कार्यकारी सदस्य के पद के लिए कमलप्रीत ने भी अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर वकीलो में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। उम्मीदवार अपने पक्ष में समर्थन जुटाने के लिए साथी अधिवक्ताओं से लगातार संपर्क कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में चुनावी गतिविधियां और तेज होने की संभावना है।
नामांकन प्रक्रिया दो दिनों तक चलेगी। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और अंतिम सूची सामने आने पर विभिन्न पदों के लिए मुकाबले की वास्तविक तस्वीर स्पष्ट होगी। खास तौर पर प्रधान और अन्य प्रमुख पदों पर कितने उम्मीदवार मैदान में उतरते हैं, इस पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।
कपूरथला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों में से किसे बार के सदस्यों का विश्वास और समर्थन हासिल होता है।



.jpg)







.jpeg)














No comments