जन्माष्टमी की विशाल शोभायात्रा --- श्री कृष्ण जी के भक्त हुए नतमस्तक ...
- राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक नेता भी शोभायात्रा का बने हिस्सा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बुधवार शाम श्री मणि महेश मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। जिसमे श्री कृष्ण जी, भगवान शिव पार्वती की सुंदर झांकिया सजाकर शहर के मुख्य क्षेत्रों में भ्रमण किया गया। कई जगह भक्तो ने पुष्पणवर्षा भी की। इस शोभायात्रा में सेंकडो श्री कृष्ण जी के भक्तो सहित विभिन्न राजनितिक, समाजिक और धार्मिक नेताओ ने शामिल होकर आस्था पूर्वक नमन किया।
भव्य शोभायात्रा श्री मणि महेश मंदिर से आरंभ होकर प्राचीन शिव मंदिर कचहरी चौंक, रैडक्रॉस मार्किट, शहीद भगत सिंह चौंक, सदर बाजार, जलौखाना चौंक, शालीमार बाग रोड, श्री सनातन धर्मसभा, प्राचीन श्री महारानी साहिबा मंदिर, श्री हनुमान मंदिर, श्री सत्यनारायण बाजार चौंक से होती हुई वापिस श्री मणि महेश मंदिर में पहुंच कर संपन्न हुई।
शोभायात्रा से पूर्व मंदिर प्रांगण में गणमान्य लोगो द्वारा पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जिसके उपरांत शोभायात्रा का शुभारम्भ हुआ। शहर में जगह-जगह श्रद्धालुओं की ओर से पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। भगवान श्री कृष्ण जी की सुंदर पालकी के आगे हर भक्तजन ने नत्मस्तक होकर प्रभु चरणों में अपनी हाजरी लगवाई।
शोभायात्रा में श्री खाटू श्याम जी की पालकी भी सुशोभित की गई। बैंडबाजों, नगारों की धुनों में हर कोई कृष्णमयी संगीत में मस्त था। शहर के मुख्य बाजारों में सुंदर शोभायात्रा का स्वागत शहर की विभिन्न सोसायटियों, मुख्य दुकानदारों ने फल फ्रूट, चाय व अन्य खाद्य पदार्थों के लंगर लगाए।
इस विशाल शोभायात्रा के दौरान शहर के सभी बड़े छोटे मंदिरों और धार्मिक संस्थाओं, कीर्तन मंडलियों, जगराता कमेटियों ने विशेष रूप में पहुंचकर इस शाम को सौंदर्य प्रदान करने का कार्य किया। मंदिर की संकीर्तन मंडली ने मनमोहक भजनों से भक्तजनों को सराबोर किया।


.jpg)







.jpeg)














No comments