कपूरथला में नशा हॉटस्पॉट पर पुलिस का सर्च ऑपरेशन ....
- चारों सब-डिवीजनों में एक साथ दबिश, करीब 100 किलो प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद होने का दावा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कपूरथला पुलिस ने आज सुबह जिले के नशा हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बड़े स्तर पर CASO (Cordoning and Search Operation) चलाया। एसएसपी कपूरथला के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत जिला कपूरथला की चारों सब-डिवीजनों कपूरथला, सुल्तानपुर लोधी, भुलत्थ और फगवाड़ा में पुलिस टीमों ने एक साथ सुबह-सुबह दबिश दी।
ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संदिग्ध स्थानों तथा घरों की तलाशी ली। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में अचानक हुई इस कार्रवाई से नशे के कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीमों द्वारा कई संदिग्ध व्यक्तियों को पूछताछ और जांच के लिए हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस बड़े अभियान के दौरान करीब 100 किलो के आसपास प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किए जाने की जानकारी है, जिसमें भांग और हेरोइन शामिल होने की बात सामने आई है। इसके अलावा पुलिस टीमों ने चोरी के वाहनों को भी बरामद किया है। कासो ऑपरेशनों के दौरान 23 गिरफ्तार, 170 ग्राम हेरोइन, 262 नशीली गोलियां, 40 कैप्सूल और 61.980 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। और जिले के विभिन्न थानों में 19 एफआईआर दर्ज की गई है।
- नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार की पहल
CASO के दौरान पुलिस टीमों को कुछ ऐसे लोग भी मिले, जो नशे की लत से जूझ रहे हैं। पुलिस की ओर से ऐसे लोगों को केवल कार्रवाई के दायरे में लाने के बजाय उपचार और पुनर्वास की दिशा में ले जाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ लड़ाई में तस्करों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार दिलाना भी बेहद जरूरी है।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जिले में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति नशीले पदार्थों की बिक्री या तस्करी में संलिप्त है तो इसकी सूचना पुलिस को दें।
पुलिस की ओर से नशे के कारोबार से जुड़ी जानकारी देने के लिए WhatsApp नंबर भी जारी किया गया है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।
पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान तभी पूरी तरह सफल हो सकता है, जब पुलिस के साथ आम जनता भी सक्रिय रूप से सहयोग करे।

.png)

.jpg)







.jpeg)














No comments