श्री सत्यनारायण मंदिर में लगेगा 37वां नि:शुल्क आंखों का कैंप ...
- आंखों की जांच के बाद 8 दिनों के भीतर किए जाएंगे ऑपरेशन, जरूरतमंद मरीजों से लाभ उठाने की अपील
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
श्री सत्यनारायण मंदिर कपूरथला में मंदिर कमेटी तथा श्री स्वामी मुकुंद हरि एलोपैथिक धर्मार्थ औषधालय (रजि.) की ओर से 37वां नि:शुल्क आंखों का कैंप आयोजित किया जा रहा है। यह कैंप 13 सितंबर 2026, रविवार को मंदिर परिसर में लगाया जाएगा।
मुख्य सेवादार नरेश गोसांई के अनुसार कैंप के दौरान मरीजों की आंखों की जांच की जाएगी तथा जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन भी करवाए जाएंगे। आंखों की जांच के बाद चयनित मरीजों के ऑपरेशन किए जाएंगे।
कैंप के कार्यक्रम के अनुसार सुबह 7:30 बजे श्री सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ होगा, जबकि सुबह 9 बजे आंखों के कैंप की शुरुआत की जाएगी। आयोजकों ने लोगों से अपील की है कि आंखों से संबंधित समस्या से जूझ रहे जरूरतमंद मरीज इस नि:शुल्क कैंप का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
उन्होंने यह भी बताया कि मरीजों की आंखों का निशुल्क चैकअप कर जरूरत अनुसार मुफ्त दवाइयां भी दी जाएगी। आंखों का चैकअप के उपरांत चयन किये गए मरीजों की आँखों के ऑप्रेशन भी किए जाएंगे। उन्होंने आने वाले मरीजों से आग्रह करते हुए कहा कि सभी मरीज अपना पहचान पत्र वोटर कार्ड या आधार कार्ड साथ जरूर लाये।
नरेश गोसाई ने बताया कि आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए जहां डॉक्टरों द्वारा चेकअप के उपरांत बताए गए टेस्ट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वहीँ ऑपरेशन वाले मरीजों के लिए मंदिर परिसर में रहने ओर खाने पीने का भी इंतजाम किय गया है।
कैंप का आयोजन श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी कपूरथला के सहयोग से किया जा रहा है। ओर डॉ. राजेंद्र भोला, एम.एस. (ऑर्थो), रिटायर्ड सिविल सर्जन बतौर संचालक हैं।



.jpg)







.jpeg)














No comments