देश भगत यूनिवर्सिटी नेपाली छात्रों को देगी मुफ्त शिक्षा ....
- गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने के रणनीति तैयार
- आर्थिक कमजोर छात्राओं को भी मिलेगी मुफ्त पढाई की सुविद्या, AI और ग्लोबल करियर पर भी फोकस
गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा तक विद्यार्थियों की पहुंच बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देश भगत यूनिवर्सिटी (DBU), NAAC A+ ने प्लेसमेंट, कौशल विकास, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) और मजबूत औद्योगिक सहयोग पर केंद्रित व्यापक रणनीति तैयार की है। वहीँ यूनिवर्सिटी ने नेपाल में हाल ही में हुई त्रासदी को देखते हुए नेपाली विद्यार्थियों के लिए मुफ्त शिक्षा उपलब्ध करवाने का भी फैसला लिया है।
यूनिवर्सिटी के उप निदेशक डॉ. प्रभजोत सिंह ने बताया कि DBU अपनी अकादमिक पेशकशों का लगातार विस्तार कर रही है। इसमें रेगुलर डिग्री प्रोग्राम के साथ ऑनलाइन लर्निंग कोर्स, ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) तथा DBUA अमेरिकास इंटरनेशनल एजुकेशन ट्रैक शामिल हैं। इन कार्यक्रमों को विद्यार्थियों की बदलती शैक्षणिक जरूरतों और वैश्विक स्तर पर बेहतर करियर अवसरों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं, बल्कि उन्हें रोजगार और भविष्य की चुनौतियों के लिए आवश्यक कौशल से लैस करना है। इसी दिशा में प्लेसमेंट, इंडस्ट्री कनेक्ट और कौशल आधारित शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
छात्राओं और जरूरतमंद विद्यार्थियों के लिए विशेष स्कॉलरशिप
समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए DBU द्वारा विभिन्न स्कॉलरशिप योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं के माध्यम से मेधावी विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, दिव्यांग विद्यार्थियों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सहायता दी जा रही है।
‘प्रमुख शक्ति स्कॉलरशिप’ के माध्यम से विशेष रूप से छात्राओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है, ताकि वे शिक्षा के साथ-साथ नेतृत्व की भूमिकाओं में भी आगे बढ़ सकें।
AI और भविष्य के कौशल पर विशेष जोर
डिजिटल युग की बदलती जरूरतों को देखते हुए विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) सहित आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों का व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को तेजी से विकसित हो रहे तकनीकी और रोजगार क्षेत्रों के लिए तैयार करना है।
देश भगत यूनिवर्सिटी के निदेशक स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. अर्शदीप सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय का लक्ष्य क्षेत्र के प्रत्येक शिक्षार्थी को सही संसाधन, मार्गदर्शन और अवसर उपलब्ध करवाना है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता और उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए विश्वविद्यालय लगातार नए शैक्षणिक और औद्योगिक सहयोग विकसित कर रहा है।
विदेशों में भी विस्तार
डॉ. अर्शदीप सिंह ने बताया कि DBU ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी उपस्थिति का विस्तार किया है। इसी क्रम में सेंट विंसेंट एंड ग्रेनाडाइन्स में देश भगत यूनिवर्सिटी अमेरिकास स्कूल ऑफ मेडिसिन की स्थापना की गई है। यहां मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में MD प्रोग्राम उपलब्ध करवाया जा रहा है, जिससे विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडिकल शिक्षा और करियर के नए अवसर प्राप्त हो रहे हैं।
विश्वविद्यालय के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय मानकों, किफायती शिक्षा, नवाचार और विद्यार्थियों की सफलता पर विशेष ध्यान देते हुए DBU अमेरिकास स्कूल ऑफ मेडिसिन मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में अपनी पहचान मजबूत कर रहा है।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का पर्याय बनी DBU : PRO
इस अवसर पर यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी परमवीर जनागल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि देश भगत यूनिवर्सिटी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का पर्याय बन चुकी है। उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट फैकल्टी, आधुनिक अधोसंरचना और उच्च शिक्षण मानकों के चलते विश्वविद्यालय ने शिक्षा जगत में एक मजबूत और विश्वसनीय ब्रांड के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय का प्रयास विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ रोजगार, कौशल, नवाचार और वैश्विक अवसरों से जोड़ना है, ताकि वे अपने सपनों को सफल करियर में बदल सकें।



.jpg)







.jpeg)














No comments