ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला-- अपनी रसोई में धीर परिवार ने सेवाकर पिताजी डॉ मदनमोहन धीर की 14वीं बरसी मनाई ...

- धीर परिवार ने 300 से अधिक लोगों को खिलाया भरपेट भोजन  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला    

कपूरथला में वर्ष 2018 से स्थापित अपनी रसोई में आज डॉ राजीव धीर व उनके परिवार ने पिताजी श्री मदन मोहन धीर की 14वीं बरसी पर भोजन वितरण की सेवा निभाई और 300 से अधिक लोगों को भरपेट भोजन करवाया। इस दौरान उनके बेटे डॉ राजीव धीर ने परिवार सहित भोजन वितरण की सेवा कर आए हुए लोगो को भोजन करवाया। इस मौके पर डॉ राजीव धीर के पोते धर्व धीर ने भी भोजन वितरित किया। 

बता दे कि मई 2018 में कपूरथला में देवी तालाब मंदिर के नजदीक अपनी रसोई की स्थापना की गई थी। जिसमे आर्थिक कमजोर लोगों को मात्र 10 रूपये में भरपेट भोजन उपलब्ध करवाया जाता है। जिसका संचालन 9 वर्षों से गुरजीत बाबा तथा डॉ राजीव धीर कर रहे हैं। और रोजाना ही 300 से अधिक लोगों को भरपेट भोजन करवाते हैं। वही अपनी रसोई से जुड़े समाजसेवी लोग अपने चहेतों के जन्मदिन तथा बुजुर्गों की बरसी के दिन अपनी रसोई में सेवा निभाकर भोजन वितरण करते हैं। और कई NRI भी इस संस्था से जुड़े हुए है।  

इसी क्रम में आज वीरवार को डॉ. राजीव धीर के पिताजी स्वर्गीय मदनमोहन धीर की 14वीं बरसी पर विशेष मेन्यू के तहत तैयार किया भोजन उपलब्ध करवाया गया है। जिसमें खास तौर पर खाने-पीने की व्यवस्था की गई। और अपनी रसोई में पहुंचने वाले लोगों को भरपेट भोजन करवाया गया।  भोजन करवाने की सेवा में जहां डॉ. राजीव धीर के परिवार के सदस्य पार्षद ज्योति धीर, डॉ वैभव धीर, हरजीत सिंह आनंद, TM बाली, एसके कालिया, अश्विनी शर्मा नेशनल अवार्डी मंगल सिंह भंडाल, बिट्टू आदि थे वहीं उनके सहयोगिओं ने भी सेवा निभाई है।   

No comments