ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में श्री सत्यनारायण मंदिर से निकलेगी श्री कृष्ण जन्माष्टमी की भव्य शोभा यात्रा ...

- शोभा यात्रा में भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी की भव्य सवारी का रहेगा मुख्य आकर्षण 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला के श्री सत्यनारायण मंदिर कमेटी की ओर से श्री बांके बिहारी जी के प्रकट उत्सव एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर 4 सितंबर, शुक्रवार को सुबह एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। मंदिर कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं को शोभा यात्रा में शामिल होने के लिए सादर आमंत्रित किया गया है। 

मंदिर कमेटी के मुख्य सेवादार नरेश गोसाईं के अनुसार शोभा यात्रा सुबह 6:30 बजे श्री सत्यनारायण मंदिर से आरंभ होगी। यात्रा का मार्ग श्री सत्यनारायण बाजार, सदर बाजार, जलेखाना चौक, शालीमार बाग होते हुए पुनः श्री सत्यनारायण मंदिर तक रहेगा। 

उन्होंने यह भी बताया कि शोभा यात्रा में भगवान श्री कृष्ण एवं राधा रानी की भव्य सवारी मुख्य आकर्षण रहेगी। मंदिर कमेटी ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान श्री बांके बिहारी जी का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। 

No comments