कपूरथला में दर्दनाक सड़क हादसा, दो माह पहले विदेश से लौटे युवक की मौत ...
- ट्रक और बाइक की जोरदार टक्कर में 26 वर्षीय युवक ने मौके पर ही तोड़ा दम
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला में नडाला-बेगोवाल रोड पर बीती शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा बाइक और चावल की बोरियों से भरे ट्रक के बीच हुआ। मृतक की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र चंचल सिंह, निवासी तलवंडी कूका के रूप में हुई है। जो कि दो माह पहले ही अमेरिका से आय था। वहीँ घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने ट्रक तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
नडाला चौकी इंचार्ज बलजिंदर सिंह के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि नडाला-बेगोवाल रोड पर ट्रक नंबर PB-11-AM-6550 और KTM बाइक (PB-70-F-2286) की टक्कर हो गई है। बताया जा रहा है कि ट्रक शेलर से चावल की बोरियां लेकर जा रहा था, जबकि मनप्रीत सिंह नडाला से अपने गांव तलवंडी कूका की ओर जा रहा था।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मनप्रीत सिंह को गंभीर चोटें आईं और अधिक खून बहने के चलते उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक तथा मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस द्वारा परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयानों और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
दो महीने पहले ही अमेरिका से लौटा था मनप्रीत
गांव तलवंडी कूका के सरपंच हरजिंदर सिंह ने बताया कि मनप्रीत सिंह करीब दो महीने पहले ही अमेरिका से गांव लौटा था। युवक की अचानक मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
गांववासियों ने पुलिस प्रशासन से हादसे के कारणों की निष्पक्ष जांच करने और यदि किसी की लापरवाही सामने आती है तो नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।



.jpg)







.jpeg)














No comments