कपूरथला जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप ....
- साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान तथा गगनदीप बैडमिंटन अकादमी ने गाड़े झंडे, 38 पदक जीते
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान (वर्कर क्लब) में संचालित गगन बैडमिंटन अकादमी के खिलाड़ियों ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, फगवाड़ा में 29 से 31 अगस्त तक आयोजित कपूरथला जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप में ऐतिहासिक और शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-11 से लेकर अंडर-19, सीनियर और 35+ आयु वर्ग की विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अकादमी के खिलाड़ियों ने कुल 38 पदक जीतकर रेल कोच फैक्ट्री (आरसीएफ) और साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान का नाम रोशन किया है।
इस प्रतिष्ठित चैंपियनशिप में अकादमी के प्रतिभावान खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और कौशल का बेहतरीन परिचय दिया। पदक विजेताओं में दैव्या कौरा (स्वर्ण व रजत), अगमजोत कौर (स्वर्ण), अक्कस (रजत), केवलिन कौर (स्वर्ण व रजत), श्रुति ठाकुर (रजत), रहतमान विर्दी (स्वर्ण व रजत), शुभ करमन सिंह (रजत), विहान (स्वर्ण), शौमिक गुप्ता (रजत), मेधांश (स्वर्ण व रजत), प्रियंका (रजत), निम्रत (स्वर्ण व रजत), आरव चड्ढा (स्वर्ण), अगमजोत सिंह व हरकिरत सिंह (रजत), आरवी (स्वर्ण), विधि (रजत), अनुराग पटेल व मनवीर सिंह (रजत), मनप्रीत सिंह (रजत) और निषाद कौरा (रजत) शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने विभिन्न एकल, युगल और मिक्स्ड डबल्स श्रेणियों में शानदार पदक हासिल किए हैं।
साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान (वर्कर क्लब) के सचिव भरत राज ने इस ऐतिहासिक सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी विजेता खिलाड़ियों और कोच गगनदीप सिंह को बधाई दी। उन्होंने विशेष रूप से जिक्र किया कि क्लब परिसर में बने आधुनिक बैडमिंटन हॉल और वर्कर क्लब कमेटी के पूर्ण सहयोग व समर्पण के कारण ही खिलाड़ियों को बेहतरीन अभ्यास का माहौल मिल रहा है, जिससे वे आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। अकादमी के कोच गगनदीप सिंह ने भी बच्चों की इस उपलब्धि का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और नियमित अभ्यास को दिया है।
इस शानदार प्रदर्शन से आरसीएफ, साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान, अभिभावकों और क्षेत्र के खेल प्रेमियों में भारी खुशी की लहर है। वर्कर क्लब का यह बैडमिंटन हॉल युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तैयार करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।



.jpg)







.jpeg)














No comments