ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा की नशामुक्त पंजाब यात्रा नशा विरोधी बनेगी जन-आंदोलन -- खोजेवाल

- 117 निर्वाचन क्षेत्रों में नशा मुक्ति के साथ-साथ विकास और रोजगार का दिया जा रहा संदेश 

- 28 सितंबर को कपूरथला पहुँचने वाली नशामुक्त पंजाब यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने की बैठक 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

पंजाब को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से भाजपा  पारडीह भर में निकाली जा रही नशामुक्त पंजाब यात्रा के 28 सितंबर को कपूरथला में पहुँचने को ले कर भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं। भाजपा का नारा है नशामुक्त पंजाब यात्रा और कपूरथला विधानसभा क्षेत्र में रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा नेताओं ने आज काला संघियां में एक विशेष बैठक आयोजित की। 

इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल, विधानसभा प्रभारी तीरथ सिंह लंबरदार, मंडल अध्यक्ष सदर दौना सरबजीत सिंह देओल और वरिष्ठ भाजपा नेता महिंदर सिंह बालेर ने कार्यकर्ताओं को जागरूक किया ताकि 28 तारीख को भाजपा जिला अध्यक्ष चेतन सूरी के नेतृत्व में नशाविरोधी रैली को निश्चित रूप से सफल बनाया जा सके और पंजाब नशामुक्त हो सके। 

इस अवसर पर पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब को नशामुक्त बनाने का वादा करके सत्ता में आई आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में नशाखोरी की समस्या गंभीर रूप से बढ़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नशा नियंत्रण में विफल साबित हो रही है। पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है।  

खोजवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों में अगर पंजाब में भाजपा सरकार बनती है,तो दो साल के भीतर राज्य को नशामुक्त और कर्जमुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने पंजाब की जनता से राज्य की प्रगति और समृद्धि के लिए भाजपा को मौका देने की अपील की। 

खोजवाल ने कहा कि यह यात्रा सिर्फ एक यात्रा नहीं,बल्कि पंजाब के युवाओं,समाज और भविष्य को बचाने का एक साझा संकल्प है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा अपने वादों को पूरा करती है। आम आदमी पार्टी को निशाना बनाते हुए खोजवाल ने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रतिनिधि कथित तौर पर लोगों को यात्रा में शामिल न होने की धमकी दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब में नशा एक गंभीर समस्या बन गया है और इसका असर अब महिलाओं पर भी पड़ रहा है।उन्होंने कहा कि यह यात्रा कोई राजनीतिक यात्रा नहीं है,बल्कि नशे के खिलाफ एक जन आंदोलन बनेगी। खोजवाल ने कहा कि यह यात्रा पंजाब के सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचकर नशे के खिलाफ जन जागरूकता का संदेश फैला रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान सिर्फ एक यात्रा नहीं है, बल्कि पंजाब के युवाओं और परिवारों को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का एक बड़ा प्रयास है।  

इस यात्रा के माध्यम से युवाओं को शिक्षा,रोजगार,खेल,कौशल विकास और स्वस्थ जीवन की ओर प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नशा आज एक गंभीर चुनौती बन गया है,जो पंजाब के सामाजिक,आर्थिक और पारिवारिक ढांचे को नष्ट कर रहा है। पंजाब सरकार के नशे को खत्म करने के दावे सिर्फ विज्ञापनों तक ही सीमित हैं,जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों के साथ बुरा बर्ताव कर रही है।राजनीति से ऊपर उठकर नशे के मुद्दे पर ठोस और पारदर्शी कार्रवाई करने की जरूरत है। 

खोजवाल ने कहा कि आने वाले समय में पंजाब को विकासोन्मुखी दिशा की आवश्यकता है, जहां युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ें, उद्योगों को बढ़ावा मिले, किसानों की आय में वृद्धि हो, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हो और पंजाब की युवा शक्ति को नशे की बजाय विकास से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब के विकास,नशा मुक्ति और युवाओं के लिए नए अवसरों को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता बनाकर जनता तक पहुंच रही है। उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनावों में पार्टी एक मजबूत संगठन और जनता के साथ निरंतर संपर्क के आधार पर सरकार बनाने के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। अंत में उन्होंने कहा कि नशामुक्त पंजाब यात्रा पंजाब की युवा पीढ़ी को एक नया संदेश दे रही है और पंजाब को नशामुक्त,विकसित और समृद्ध बनाने में जनता की संयुक्त भूमिका को और मजबूत करेगी। 

No comments