ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला जिला बार एसोसिएशन चुनाव-- कल होगा मतदान ...

- 4 अहम पदों पर सीधा मुकाबला, बाकी पर बनी सर्वसम्मति 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला  

कपूरथला बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में चुनावी सरगर्मियां चरम पर हैं। नामांकन प्रक्रिया व समीक्षा के बाद चुनावी परिदृश्य अब पूरी तरह साफ हो चुका है। इस बार कुल 353 वकील मतदाता केवल चार प्रमुख पदों के लिए मतदान करेंगे। जबकि शेष पदों पर आपसी सहमति से निर्विरोध चुनाव संपन्न हो चुका है। इससे चुनावी मैदान में उतरे प्रत्याशियों के बीच सीधा व कड़ा मुकाबला तय है। 

जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष एसएस मल्ली ने जानकारी देते हुए बताया कि 11 सितम्बर को मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा। चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए हमीश कुमार को रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। उनके साथ दर्शन सिंह और अमृतपाल चुनाव संचालन में सहयोग करेंगे। शाम 4 बजे मतदान संपन्न होते ही तुरंत मतगणना शुरू कर दी जाएगी और इसके बाद नतीजों की घोषणा होगी। 

इन 4 पदों पर होगा सीधा मुकाबला---

- अध्यक्ष (प्रधान)-- आरपीएस बाजवा और नितिन शर्मा के बीच कड़ा मुकाबला  

- जनरल सेक्रेटरी (सचिव): मनप्रीत वालिया और नवीन कपूर आमने-सामने 

 - उपाध्यक्ष (महिला आरक्षित): दीपिका शीतल और हरप्रीत कौर बग्गा में टक्कर 

 - ज्वाइंट सेक्रेटरी (महिला आरक्षित): विवेका झाखू और कोमल कुमारी सिंह के बीच मुकाबला  

निर्विरोध चुने गए पदाधिकारी

जिला बार के कई पदों पर वकीलों ने एकजुटता की मिसाल पेश करते हुए सर्वसम्मति बनाई है। इनमें सामान्य वर्ग से उपाध्यक्ष पद पर डेविड जॉन, जूनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर सुमित कुमार साहोता, 5 वर्ष से कम प्रैक्टिस श्रेणी में एग्जीक्यूटिव सदस्य के तौर पर कमलप्रीत कौर, मनप्रीत कौर व सिमरजीत कौर तथा अन्य एग्जीक्यूटिव सदस्यों में साहिल चोपड़ा और अंकुरप्रीत सिंह निर्विरोध चुन लिए गए हैं। शेष चार पदों पर जीत हासिल करने के लिए उम्मीदवार चैंबर-टू-चैंबर जाकर समर्थन जुटाने में जुटे हैं। 

No comments