कपूरथला CIA स्टाफ की कार्रवाई ....
- 124 ग्राम हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला पुलिस की ओर से नशा तस्करों एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत CIA स्टाफ की टीम ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 124 ग्राम हेरोइन बरामद की है। आरोपी के खिलाफ थाना सदर कपूरथला में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार CIA स्टाफ के ASI सुखचैन सिंह पुलिस पार्टी सहित गश्त कर रहे थे। पुलिस टीम फेकू पद से गांव ढुडियांवाल की तरफ जा रही थी। इसी दौरान जब पुलिस पार्टी RCF के नजदीक रेलवे फाटक के पास पहुंची तो सामने से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस पार्टी को देखकर वह घबरा गया और संदिग्ध गतिविधियां करने लगा।
पुलिस ने शक के आधार पर उक्त व्यक्ति को काबू कर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम सूरज सिंह पुत्र अजमेर सिंह, निवासी गांव सैच्चा, सुल्तानपुर लोधी बताया। पुलिस द्वारा उसकी तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 124 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
CIA स्टाफ के इंचार्ज रमन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना सदर कपूरथला में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है और पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि वह हेरोइन कहां से लेकर आया था तथा इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।



.jpg)







.jpeg)














No comments