कपूरथला में 37वां आंखों का मुफ्त कैंप-- 1305 मरीजों की आंखों का हुआ चेकअप ...
- 554 मरीज ऑपरेशन के लिए चुने गए
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
श्री सत्यनारायण मंदिर, कपूरथला की ओर से “नर सेवा नारायण सेवा” और “सेवा परमो धर्म” के उद्देश्य को लेकर आज रविवार को 37वें वार्षिक आंखों के मुफ्त कैंप का आयोजन किया गया। कैंप के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच करवाई। जाँच के दौरान मरीजों को जरुरी टेस्ट ओर मुफ्त दवाईयां भी उपलब्ध करवाई गई है।
प्रबंधक टीम के मुख्य सेवादार नरेश गोसाईं ने बताया कि कैंप में कुल 1305 मरीजों की आंखों का चेकअप किया गया। जांच के दौरान 554 मरीजों को आंखों के ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। वहीँ जरूरतमंद मरीजों को आंखों से संबंधित उपचार एवं ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर लोगों को आंखों की नियमित जांच करवाने तथा आंखों की सेहत के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया गया। कैंप का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना और उन्हें स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन की ओर अग्रसर करना रहा है।
श्री सत्यनारायण मंदिर प्रबंधकों ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा है और भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य जारी रखे जाएंगे।



.jpg)







.jpeg)














No comments