कपूरथला में 28 सितंबर को होगी ड्रग-फ्री रैली ...
- भाजपा जिला अध्यक्ष ने बाजार में दुकानदारों को दिए निमंत्रण, लोगों से रैली में पहुंचने की अपील
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब में नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भाजपा की ओर से कपूरथला में 28 सितंबर को बड़ी ड्रग-फ्री रैली का आयोजन किया जा रहा है। "भाजपा का नारा नशा ख़त्म करना सारा" के तहत होने वाली इस रैली को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी कड़ी में भाजपा कपूरथला के जिला अध्यक्ष चेतन सूरी ने सीनियर नेताओ उमेश शरदा, मनु धीर, यश महाजन व अन्य अपने साथियों के साथ शहर के विभिन्न बाजारों में पहुंचकर दुकानदारों को रैली में शामिल होने के लिए निमंत्रण पत्र वितरित किए। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचकर नशे के खिलाफ अभियान का हिस्सा बनने की अपील की।
भाजपा नेताओं ने कहा कि नशा समाज के लिए गंभीर चुनौती है और इसके खिलाफ लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ सामूहिक प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि रैली का उद्देश्य नशे के खिलाफ जन-जागरूकता पैदा करना और लोगों को ड्रग-फ्री पंजाब के संदेश से जोड़ना है।
चेतन सूरी ने बाजार के दुकानदारों से बातचीत करते हुए रैली में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में समाज के हर वर्ग की भागीदारी जरूरी है।




.jpg)







.jpeg)














No comments