पंजाब स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए कपूरथला टीमों के ट्रायल 15 सितंबर को ....
- खिलाड़ियों से अपील-- दोपहर 3 बजे LPU के इनडोर वॉलीबॉल ग्राउंड में पहुंचें
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
पंजाब स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन 18 से 20 सितंबर तक अमृतसर में किया जा रहा है। इस चैंपियनशिप में कपूरथला जिले की लड़कों और लड़कियों की वॉलीबॉल टीमों के चयन के लिए जिला स्तरीय ट्रायल 15 सितंबर को दोपहर 3 बजे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) के इनडोर वॉलीबॉल ग्राउंड में आयोजित किए जाएंगे।
इस संबंध में जानकारी देते हुए डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन कपूरथला के प्रेसिडेंट विशाल ने बताया कि पंजाब स्टेट वॉलीबॉल चैंपियनशिप में कपूरथला जिले का प्रतिनिधित्व करने के इच्छुक सभी खिलाड़ी इन चयन ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील की है कि वे 15 सितंबर को दोपहर 3 बजे समय पर LPU के इनडोर वॉलीबॉल ग्राउंड में पहुंचें।
उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों का चयन कोच सुमन ठाकुर और कोच गुरप्रीत सिंह की देखरेख में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी पूरी तैयारी के साथ ट्रायल में हिस्सा लेना चाहिए और जोश, उत्साह व खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए जिला टीम में स्थान बनाने का प्रयास करना चाहिए।
जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन ने जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रायल में पहुंचने की अपील की है।
Reviewed by khabarnamaindia
on
September 14, 2026
Rating: 5



.jpg)







.jpeg)














No comments