ब्रेकिंग न्यूज़

NHM यूनियन द्वारा सरकार के वादों की पोटली जलाई ....

- कर्मचारियों ने लोगों से आप सरकार के खोखले वादों से बचने की अपील की 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

पंजाब सरकार से दुखी और अपनी जायज मांगों के लिए संघर्ष कर रहे एन एच एम कर्मचारियों और आम आदमी क्लीनिक स्टाफ द्वारा आज शहीद भगत सिंह चौक, कपूरथला में वादों की पोटली जलाई गई। इस मौके पर पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई और उसकी खोखली नीतियों का पिट स्यापा किया गया। 

इस मौके पर यूनियन के जनरल सेक्रेटरी राम सिंह ने बताया कि सत्ता में आने से पहले आप सरकार ने एन एच एम कर्मचारियों की जायज मांगें मानने और ठेका प्रणाली खत्म करने के वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद उन्होंने उनकी मांगों से किनारा कर लिया। उन्होंने यह भी बताया कि मेडिकल, पैरा मेडिकल स्टाफ, क्लेरिकल स्टाफ को इस निकम्मी सरकार ने दिहाड़ीदार मजदूर बना कर रख दिया है। 

यूनियन के अन्य नेताओं जतिंदर संधू, जगदीप कुमार ने बताया कि सरकार को मुश्किल समय में ये कर्मचारी याद आ जाते हैं और जब कर्मचारी अपना हक मांगने जाते हैं तो बैठकों का दौर शुरू हो जाता है। 

बेमतलब की बैठकों से तंग आए मुलाजिमों ने यह भी कहा कि आने वाले चुनावों में वे भी सरकार विरोधी प्रचार करने से कोई गुरेज नहीं करेंगे। इस मौके पर यूनियन द्वारा लोगों से भी अपील की गई कि वे पंजाब सरकार के खोखले वादों से बच कर रहें।

इस मौके पर जिला प्रोग्राम मैनेजर विनय मलण, डॉक्टर योगेश सहगल, विशाल राज, राजेश पूरी, पंकज वालिया, रणजीत कौर, संतोष कुमारी, प्रियंका, गुरप्रीत कौर, रितु, गुरविंदर सिंह, गैरी के अलावा ब्लॉकों से आए स्टाफ मेंबर हाजिर थे। 

No comments