कपूरथला पुलिस ने कार सवार दो व्यक्तिओ को किया गिरफ्तार ....
- 30 ग्राम हेरोइन बरामद, FIR दर्ज
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ढिलवां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 30 ग्राम हेरोइन सहित कार सवार दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसआई जसदीप सिंह पुलिस पार्टी के साथ गश्त पर थे और हाईटेक नाका ढिलवां पर आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम ने एक ग्रे रंग की कार नंबर CH-01-BL-2786 को आते देखा। पुलिस द्वारा कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक ने वाहन को भगाने का प्रयास किया।
पुलिस को संदेह होने पर कर्मचारियों की सहायता से कार को रोक लिया गया। कार में सवार दोनों व्यक्तियों से जब पुलिस ने पूछताछ कर उनका नाम-पता पूछा तो उन्होंने अपनी पहचान जसदीप सिंह उर्फ जस्सा पुत्र मनदीप सिंह, निवासी एनआरआई कॉलोनी, रणजीत नगर, थाना खरड़ तथा जैलदार पुत्र सुरिंदर सिंह, निवासी मुंडी खरड़, थाना शशी इनक्लेव, एसएएस नगर (मोहाली) के रूप में बताई।
पुलिस द्वारा दोनों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हेरोइन बरामद हुई। बरामद नशीले पदार्थ को जब वजन किया गया तो उसकी मात्रा 30 ग्राम पाई गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
थाना ढिलवां पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई जारी है।



.jpg)







.jpeg)














No comments