कपूरथला के J K पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग प्रतियोगिता ....
- कक्षा 4 से 7 वर्ग में अमनप्रीत कौर ने प्रथम, नियति ने द्वितीय और कनीज़ फातिमा ने तृतीय स्थान किया हासिल
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के जे.के. पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में रक्षा बंधन के पर्व को लेकर विद्यार्थियों के लिए राखी मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता स्कूल के निर्देशक प्रदीप कुमार शर्मा की अध्यक्षता में करवाई गई, जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
किंडर गार्डन के नन्हे विद्यार्थियों ने रिबन, चमकीले पेपर और नगों का प्रयोग कर आकर्षक राखियां तैयार कीं। इस दौरान अध्यापकों ने विद्यार्थियों को रक्षा बंधन के महत्व और इसे मनाने की परंपरा के बारे में जानकारी दी।
कक्षा 4 से 7 तक के विद्यार्थियों ने आर्ट एंड क्राफ्ट के माध्यम से विभिन्न वस्तुओं का प्रयोग करते हुए सुंदर राखियां बनाईं, जबकि कक्षा 8 से 12 तक के विद्यार्थियों ने प्राकृतिक वस्तुओं का उपयोग कर ऑर्गेनिक राखियां तैयार कीं।
प्रतियोगिता में कक्षा 4 से 7 वर्ग में अमनप्रीत कौर ने प्रथम, नियति ने द्वितीय और कनीज़ फातिमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं कक्षा 8 से 12 वर्ग में जशनदीप ने प्रथम, आंचल ने द्वितीय और सिमरनजीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर स्कूल के निर्देशक प्रदीप कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार रिश्तों में प्रेम बढ़ाने और उन्हें मजबूत बनाने का काम करते हैं। ऐसे आयोजनों के माध्यम से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ती है। कार्यक्रम के दौरान निदेशिका रीतू शर्मा, भानवी, एस.पी. कालिया, वीणा मेहता सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

.png)

.jpg)







.jpeg)

.png)














No comments