ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के उपाध्यक्ष पहुंचे कपूरथला ...

- व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए की मीटिंग  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के उपाध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार व्यापारियों की लंबे समय से लंबित मांगों और बुनियादी ढांचे से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

आज यहां जिला प्रशासनिक परिसर के मीटिंग हॉल में उपाध्यक्ष श्री अनिल ठाकुर ने डिप्टी कमिश्नर आकाश बंसल, कमिश्रर नगर निगम अनुपम कलेर एसएसपी गौरव तूरा, पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के सदस्यों हरविंदर मनोचा, कंवर इकबाल सिंह व अन्य के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य के व्यापारिक बाजारों में लंबे समय से चली आ रही बुनियादी समस्याओं—जैसे आधुनिक शौचालयों का निर्माण व मरम्मत, सीवरेज संबंधी समस्याएं, पीने का साफ पानी, सड़कों का निर्माण व मरम्मत, बिजली के नीचे लटकते तारों से संबंधित समस्याओं का निपटारा और अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए कार्य करवाए जाएंगे, जिससे व्यापारियों के साथ-साथ आम लोगों को भी बड़ा लाभ मिलेगा। 

उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय ट्रेडर्स कमीशनों द्वारा पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के नेतृत्व में राज्य भर में व्यापारियों के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं। इन बैठकों के दौरान व्यापारियों और दुकानदारों की स्थानीय स्तर की समस्याओं का निपटारा करने के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण निर्णय करवाए गए हैं। 

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार व्यापारियों के कल्याण, व्यापारिक गतिविधियों को और प्रोत्साहन देने और बाजारों के संपूर्ण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। 

डिप्टी कमिश्नर आकाश बंसल ने कहा कि पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के शिकायत निवारण पोर्टल पर व्यापारियों द्वारा लाए गए मामलों को हल करने के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और संबंधित विभागों को पंजाब सरकार से वित्तीय सहायता की आवश्यकता वाले कार्यों के लिए तुरंत प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए जा चुके हैं। 

उन्होंने अपील की कि बिजली की लटकती तारों, सौंदर्यकरण व अन्य मामलों के समाधान के लिए जिले में आवश्यक फंड उपलब्ध हैं। यदि किसी को भी कोई समस्या, शिकायत या मदद की आवश्यकता हो, तो वह जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01822-233777 पर संपर्क करके या खुद कार्यालय में आकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। 

एसएसपी श्री गौरव तूरा ने कहा कि व्यापारियों को आ रही ट्रैफिक की समस्या के समाधान के लिए स्थानीय व्यापारियों से बात करके एक स्थायी और उपयुक्त समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि जिला पुलिस व्यापारियों की शांति-सुरक्षा और हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है। 

इस अवसर पर सहायक आयुक्त रविंदर अरोड़ा, सुशील बोबी चम्म अध्यक्ष हल्का फगवाड़ा, लक्ष चौधरी अध्यक्ष हल्का भुलत्थ, जरनैल सिंह मरवाहा हल्का सुल्तानपुर लोधी, रमन मल्होत्रा अध्यक्ष हल्का कपूरथला आदि उपस्थित थे। 

No comments