ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में दो दुकानों के शटर तोड़कर चोरी, CCTV में कैद वारदात ....

- नकदी और एलसीडी ले गए चोर, पुलिस जाँच जारी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला जिले के कस्बा नडाला में बीती रात चोरों ने दो अलग-अलग दुकानों को निशाना बनाते हुए शटर तोड़कर कीमती सामान और नकदी चोरी कर ली। चोरी की दोनों वारदातें सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई हैं। घटना के बाद दुकानदारों में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, सुभानपुर रोड स्थित संजू चिकन कॉर्नर का शटर तोड़कर चोर दुकान के अंदर दाखिल हुए और वहां से एक कीमती एलसीडी चोरी कर फरार हो गए। इसके बाद चोरों ने गुरुद्वारा बाउली साहिब मार्केट स्थित शर्मा कंप्यूटर की दुकान को निशाना बनाया। यहां भी शटर तोड़कर चोर करीब 5 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।

सुबह जब दुकानदारों ने अपनी दुकानों के शटर टूटे देखे तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। दुकानदार संजू और राहुल ने बताया कि चोरी की घटनाओं के संबंध में पुलिस को शिकायत दे दी गई है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। लगातार दो दुकानों में चोरी की वारदात से स्थानीय दुकानदारों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। 

No comments