ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में शादी का झांसा देकर नाबालिग को भगाने का आरोप ....

- पिता की शिकायत पर FIR दर्ज, युवक गिरफ्तार  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपुरथला के थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने 11वीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाने के आरोप में एक युवक और उसके माता-पिता के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके माता-पिता अभी फरार बताए जा रहे हैं।

मोहल्ला मोरी, सुल्तानपुर लोधी निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके एक बेटा और एक बेटी है। उसकी बेटी 11वीं कक्षा में पढ़ती है और नाबालिग है। शिकायत के अनुसार, बीते दिन शाम करीब 5 बजे उसकी बेटी बिना किसी को बताए घर से चली गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की और पड़ोसियों तथा रिश्तेदारों से भी पूछताछ की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

बाद में परिवार को पता चला कि करन निवासी गांव डेरा सैय्यदा कथित तौर पर उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि इस मामले में करन के पिता रवि और उसकी मां ने भी उसका साथ दिया।

परिजनों ने तुरंत मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर करन और उसके माता-पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी करन को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, उसके माता-पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।  

No comments