कपूरथला में व्यक्ति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज ...
- 15 लाख लेकर प्लाट की रजिस्ट्री नहीं की
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला थाना सिटी पुलिस ने 15 लाख रुपये लेकर प्लाट की रजिस्ट्री शिकायतकर्ता के नाम पर न करवाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
पुलिस को दी शिकायत में मुख्तयार सिंह निवासी गांव संधर जगीर, फत्तूढींगा ने बताया कि उसने मोहल्ला प्रीत नगर निवासी सतपाल से 11 मरले का प्लाट खरीदने का सौदा किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, सतपाल ने प्लाट की रजिस्ट्री उसके नाम पर करवाने का भरोसा देते हुए उससे 15 लाख रुपये ले लिए।
आरोप है कि काफी समय बीत जाने के बावजूद सतपाल ने प्लाट की रजिस्ट्री मुख्तयार सिंह के नाम पर नहीं करवाई। जब शिकायतकर्ता ने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी कथित तौर पर टालमटोल करने लगा।
इसके बाद मुख्तयार सिंह ने मामले की शिकायत थाना सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत की जांच-पड़ताल के बाद आरोपी सतपाल के खिलाफ धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।



.jpg)







.jpeg)














No comments