जे.के. पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास से मनाया तीज का त्योहार ....
- तीज का त्योहार प्रकृति, हरियाली तथा हमारी समृद्ध परंपराओं से जुड़ा हुआ
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के जे.के. पब्लिक सी. सै. स्कूल में निदेशक प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में तीज का त्योहार बड़े हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सावन माह के उपलक्ष्य में स्कूल की नर्सरी विंग में विशेष रूप से तीज समारोह का आयोजन किया गया।
समारोह के दौरान बच्चों ने हरियाली के प्रतीक हरे रंग के वस्त्र पहनकर सुंदर चित्र बनाए। अध्यापिकाओं ने विद्यार्थियों को तीज के त्योहार के धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारतीय समाज में तीज का विशेष महत्व है और यह त्योहार प्रकृति, हरियाली तथा हमारी समृद्ध परंपराओं से जुड़ा हुआ है।
नर्सरी से पांचवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से तीज की खुशियां मनाईं। बच्चों ने पंजाबी गीतों, भांगड़ा और गिद्दा की शानदार प्रस्तुतियां देकर खूब आनंद लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसमें तीज की उमंग के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर निदेशक प्रदीप शर्मा ने स्टाफ एवं विद्यार्थियों को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीज केवल वर्षा और हरियाली का त्योहार नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति से जुड़ने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने के साथ-साथ प्रकृति और हरियाली के महत्व के प्रति जागरूक किया जा सकता है।
समारोह में निर्देशिका रीतू शर्मा, भानवी शर्मा, एस.पी. कालिया, वीणा मेहता सहित स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित रहा। समारोह के दौरान विद्यार्थियों और अध्यापकों में खासा उत्साह देखने को मिला।


.png)

.jpg)







.jpeg)














No comments