कपूरथला में पुलिस की बड़ी कार्रवाई ...
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
![]() |
| AI Photo |
कपूरथला पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ढिलवां हाईटेक नाके पर नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपी अमृतसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए थाना ढिलवां के SHO जसदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश कर उनका दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल हुआ है। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उनके पास अवैध हथियार कहां से आया और वे इसे किस उद्देश्य से लेकर जा रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार ASI जसबीर पाल पुलिस पार्टी के साथ ढिलवां हाईटेक नाके पर नाकाबंदी कर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखते हुए वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान अमृतसर की तरफ से आ रही ग्रे रंग की बलेनो कार को पुलिस ने रोक लिया।
कार की तलाशी लेने के साथ उसमें सवार दोनों युवकों से पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान उनकी पहचान कबीर कपूर पुत्र मनीष कपूर निवासी मजीठा रोड, अमृतसर तथा भूषण पुत्र बुआदास निवासी बटाला रोड, अमृतसर के रूप में हुई।
SHO जसदीप सिंह के अनुसार पुलिस द्वारा कार की तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के नीचे से काले रंग का पिस्तौल, एक मैगजीन और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। हथियार बरामद होने के बाद दोनों युवकों को हिरासत में लेकर थाना ढिलवां में आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से रिमांड के दौरान पूछताछ कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि बरामद हथियार किसका है और आरोपियों का किसी आपराधिक गिरोह अथवा अन्य आपराधिक गतिविधियों से कोई संबंध तो नहीं है।



.jpg)







.jpeg)














No comments