RCFEU का विशाल सांकेतिक धरना एवं गेट मीटिंग ....
- वर्कशॉप के हालातों, मटेरियल की कमी, और इंसेंटिव की कटौती बारे हुई विस्तार पूर्वक चर्चा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
RCFEU के आह्वान पर पहले से प्रस्तावित आधे दिन का सांकेतिक धरना सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक डॉक्टर भीमराव अंबेडकर चौक पर अत्यंत जोश और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इसके पश्चात एक भव्य गेट मीटिंग का भी आयोजन किया गया। धरने के दौरान यूनियन के नौजवान साथियों ने बढ़-चढ़कर अपने विचार रखे और जुलाई माह के इंसेंटिव में की गई कटौती के विरोध में प्रशासन तथा पीसीएमई की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
आज के इस धरने में विभिन्न संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधियों ने पहुंचकर अपना समर्थन दिया, जिनमें IRTSA के अध्यक्ष दर्शन लाल, इंजीनियर एसोसिएशन के अध्यक्ष जगदीश सिंह, ओबीसी एसोसिएशन के अध्यक्ष अरविंद प्रसाद, तथा एससी एवं एसटी एसोसिएशन के सचिव आर. सी. मीणा ने अपने साथियों सहित धरना स्थल पर पहुंचकर अपने विचार रखे।
RCFEU के महासचिव सर्वजीत सिंह ने वर्कशॉप के अंदर के हालातों, मटेरियल की कमी, और इंसेंटिव की कटौती आदि के बारे विस्तार पूर्वक चर्चा की। उन्होंने प्रशासन की नीतियों से रूबरू कराते हुए दो टूक कहा कि RCFEU का संघर्ष केवल सांकेतिक धरने तक ही सीमित नहीं रहेगा, और यदि प्रशासन ने अपनी कर्मचारी-विरोधी नीतियों में सुधार नहीं किया, तो इस संघर्ष को भविष्य में और अधिक तीव्र किया जाएगा।
इसके अलावा, संगठन सचिव तथा वर्कर क्लब के सचिव भरत राज ने 19 एवं 21 अगस्त को हुई पीएनएम मीटिंग के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की। उन्होंने बताया कि सिविल विभाग के कर्मचारियों को इंसेंटिव में स्थानांतरण करने, इंसेंटिव की कटौती रोकने, मटेरियल की कमी दूर करने, री-इंगेजमेंट पॉलिसी पर रोक लगाने, RCF में नई भर्ती करवाने, और क्वार्टर की मेंटेनेंस आदि के मुद्दों पर रखे गए प्रस्तावों पर सफलतापूर्वक निर्णय करवाए गए।
इस सफल धरना-प्रदर्शन के दौरान मंच संचालन की मुख्य भूमिका अवतार सिंह द्वारा बखूबी निभाई गई। इसके साथ ही, धरना स्थल पर गुरुद्वारा सिंह सभा द्वारा चाय बनाने की विशेष सेवा की गई, तथा अश्वनी कुमार और उनकी टीम द्वारा कर्मचारियों को पानी पिलाने का कार्य सुचारू रूप से किया गया।
इस विरोध प्रदर्शन में यूनियन के सैकड़ों कार्यकर्ताओं और सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई, जिनमें मुख्य रूप से अतिरिक्त सचिव अमरीक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मनजीत सिंह बाजवा, सीनियर उपाध्यक्ष बिचित्र सिंह, सहायक सचिव नरेंद्र कुमार, तलविंदर सिंह, बलजिंदर पाल, अवतार सिंह, हरप्रीत सिंह, संदीप कुमार, अश्वनी कुमार, भान सिंह, संजीव कुमार, पंकज कुमार, गुरविंदर सिंह, जगतार सिंह, जगजीत सिंह, नवदीप कुमार, रणधीर सिंह, और मनदीप सिंह सहित अन्य कई सदस्य शामिल रहे।



.jpg)







.jpeg)














No comments