कपूरथला के एक घर को चोरो ने बनाया निशाना ...
- 3 लाख की नकदी और चांदी के गहने चोरी, पुलिस जाँच में जुटी
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के कस्बा बेगोवाल के गांव टांडी दाखली में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर 3 लाख रुपये की नकदी और करीब ढाई तोले चांदी के गहने चोरी कर लिए। परिवार को चोरी की वारदात का पता सुबह घर पहुंचने पर चला। सूचना मिलते ही थाना बेगोवाल पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित सुरिंदर सिंह निवासी गांव टांडी दाखली ने बताया कि उसकी माता मनजीत कौर अपनी छोटी बहू के साथ घर में रहती थीं। बीते दिन छोटी बहू किसी काम से अपने मायके चली गई थी। इसके बाद वह अपनी माता को अपने घर ले आया था।
सुरिंदर सिंह ने बताया कि सुबह जब वह अपनी माता को लेकर वापस घर पहुंचा तो मुख्य गेट पर लगा ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। घर में रखे सामान की जांच करने पर पता चला कि चोर करीब 3 लाख रुपये की नकदी और ढाई तोले चांदी के गहने चोरी कर ले गए हैं।
इसके बाद परिवार ने तुरंत घटना की सूचना थाना बेगोवाल पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।



.jpg)







.jpeg)














No comments