कपूरथला पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर केस सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार ....
- दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और तीन मिसफायर कारतूस बरामद
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला पुलिस ने गांव बिसनपुर जट्टां में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस मामले में दो मुख्य आरोपियों को खतरनाक हथियारों और जिंदा कारतूसों सहित गिरफ्तार किया है। इसका दावा SP D हरिंदर सिंह ने करते हुए बताया कि आरोपियों के कब्जे से दो पिस्तौल, तीन मैगजीन, तीन जिंदा कारतूस और तीन मिसफायर कारतूस बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
SP हरिंदर सिंह ने बताया कि 11 अगस्त 2026 को गांव बिसनपुर जट्टां निवासी लवप्रीत सिंह उर्फ लल्ला की कुछ आरोपियों ने पुराणी रंजिश के चलते गोलिया मारकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। हमले में उसका भाई हरशदीप सिंह भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। घटना के बाद थाना कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।
इस मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ ताना पुत्र इंदरजीत सिंह निवासी गांव बिसनपुर जट्टां तथा मनदीप सिंह उर्फ सागा पुत्र गुरप्रीत सिंह निवासी गली नंबर 2, लोअर मॉल, कपूरथला को गिरफ्तार कर लिया है।
- आरोपियों से हथियार बरामद---
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से नोरिंको .30 कैलिबर पिस्टल (मेड इन चाइना), एक PX5 STROM पिस्टल, 3 मैगजीन, 3 जिंदा कारतूस और 3 मिसफायर राउंड बरामद किए गए हैं।
- एक आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड--
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ ताना के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ थाना करतारपुर में आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है, जिसमें वह जमानत पर है। इसके अलावा जालंधर के एक पुलिस थाने में लड़ाई-झगड़े का मामला भी दर्ज है। वहीं दूसरे आरोपी मनदीप सिंह उर्फ सागा के खिलाफ फिलहाल कोई पूर्व आपराधिक मामला दर्ज नहीं मिला है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में शामिल अन्य व्यक्तियों, हत्या के कारणों और हथियारों के स्रोत को लेकर पूछताछ करेगी। मामले में आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।



.jpg)







.jpeg)














No comments