ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला के JK पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजन ...

- छात्रों ने देश भक्ति से जुड़े प्रेरणा दायक कार्यक्रम किये प्रस्तुत 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

भारत का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में कपूरथला के प्रमुख शिक्षण संस्थान JK पब्लिक सी.सै. स्कूल में आयोजन किया गया। यह समारोह स्कूल के निदेशक प्रदीप शर्मा की अध्यक्षता में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के छात्रों दवारा विभिन्न तरह के देश भक्ति से जुड़े प्रेरणादायक प्रदर्शन किये गए।  

नर्सरी विंग के छात्र स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा में स्कूल पहुंचे। बच्चों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए और नृत्य के माध्यम से देशप्रेम की भावना का प्रदर्शन किया। अध्यापकों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष के बारे में जानकारी दी। 

कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चों के लिए देशभक्ति पर आधारित काव्य गतिविधि करवाई गई, जिसमें अगमजोत कौर ने प्रथम, गुरलीन कौर ने द्वितीय तथा आयु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा पांचवीं से आठवीं तक के विद्यार्थियों के बीच पोस्टर मेकिंग मुकाबला करवाया गया। विद्यार्थियों ने अपने सुंदर चित्रों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की गाथा और देशभक्ति की भावना को प्रस्तुत किया। 

इस अवसर पर स्कूल के निदेशक प्रदीप शर्मा ने विद्यार्थियों और अध्यापकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी के पीछे हमारे वीर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और संघर्ष का बहुत बड़ा योगदान है। हमें उनके बलिदानों से प्रेरणा लेते हुए देश की उन्नति और विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान निदेशिका रीतू शर्मा, भानवी, एसपी कालिया, वीणा मेहता, मालती शर्मा सहित स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। 

No comments