ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला केंद्रीय जेल में सर्च ऑपरेशन ...

- टीबी वार्ड में कैदी से 12 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला केंद्रीय जेल के अस्पताल में स्थित टीबी वार्ड की तलाशी के दौरान एक कैदी के कब्जे से 12 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद होने का मामला सामने आया है। बरामदगी के बाद जेल प्रशासन ने मामले की शिकायत थाना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जेल प्रशासन की ओर से पुलिस को भेजे गए पत्र नंबर 1628-CTR, के अनुसार, जेल अस्पताल के टीबी वार्ड में तलाशी अभियान के दौरान कैदी राहुल पुत्र पूर्ण सिंह, निवासी एकता नगर फेस-2, थाना रामा मंडी, जिला जालंधर, के कब्जे से 12 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा बरामद पदार्थ की जांच की जा रही है। साथ ही यह पता लगाने के लिए भी जांच की जा रही है कि नशीला पदार्थ कैदी तक कैसे पहुंचा और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। मामले की तफ्तीश जारी है।

No comments