ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला पुलिस हिरासत से लापता हुए आरोपी के मामले में नया मोड़ ..

- मोहब्बलीपुर गांव के लोगों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप

- चोरी का आदी होने का दावा, परिवार वालों की भूमिका की जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला   

कपूरथला की मोठांवाल चौंकी पुलिस की हिरासत से चोरी आरोपी युवक के संदिघ्ध हालातो में लापता होने के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। जिसमे गांव मोहब्बलीपुर वासिओ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक CCTV जारी कर उक्त युवक पर लंबे समय से चोरी की घटनाओं में कथित तौर पर शामिल होने के गंभीर आरोप लगाए है, वहीँ प्रशासन से मामले की पूरी जांच करने और आरोप साबित होने पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।  

गांव वासिओ ने आरोप लगाया है कि उक्त आरोपी युवक साहिल कुमार उर्फ ​​बिल्ली की कथित गतिविधियों के कारण गांव के लोग अपने घरों और कीमती सामान की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी व्यक्ति के खिलाफ लगातार चोरी या अन्य आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें आ रही हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और कानून के अनुसार कार्रवाई होनी चाहिए। 

गांववालों ने दावा किया कि उनके पास उस दिन का CCTV वीडियो भी है जिस दिन युवक पुलिस कस्टडी से भागा था। उनके मुताबिक, वीडियो में युवक कस्टडी से छूटने के बाद अपने गांव की तरफ आता दिख रहा है। गांववालों ने दावा किया कि वह कथित तौर पर अपने घर भी पहुंचा था और उसके परिवार वालों को इस बारे में जानकारी होने का शक है। 

गांववालों ने उस युवक के परिवार वालों की भूमिका की भी जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि युवक की मां और भाई भी कथित चोरी और ड्रग्स से जुड़ी गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं। हालांकि, इन आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। 

गांववालों ने कहा कि अगर पुलिस जांच में किसी भी अपराध में परिवार के किसी सदस्य की भूमिका, आरोपियों की मदद करने या उन्हें उकसाने के बारे में कोई तथ्य सामने आते हैं, तो उस व्यक्ति के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जानी चाहिए। 

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि युवक की मां द्वारा लगाए जा रहे कुछ आरोप तथ्यों से परे हैं और मामले की असली सच्चाई जांच के बाद ही सामने आ सकती है। गांववालों ने प्रशासन से मांग की कि किसी भी पक्ष के दावों पर भरोसा करने के बजाय CCTV फुटेज, गवाहों और दूसरे तथ्यों के आधार पर पूरी जांच की जानी चाहिए। “युवक को गिरफ्तार किया जाए और सच सामने लाया जाए” 

गांववालों ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि पुलिस कस्टडी से भागे युवक को जल्द गिरफ्तार किया जाए और पूरे मामले की कानूनी जांच की जाए। इसके साथ ही गांव में पहले हुई चोरियों की शिकायतों की भी जांच की जाए।  

इस मौके पर डॉ. फुमन सिंह, किसान नेता मंदीप सिंह, तरजिंदर सिंह, पूर्व सरपंच महिंदरपाल सिंह, मनजीत सिंह पूर्व सरपंच, हरप्रीत सिंह, रंगा सिंह, कुलविंदर सिंह, रणजीत सिंह, हरनेक सिंह, हरपाल सिंह, मनविंदर सिंह, बलविंदर सिंह कौरा, सरबजीत सिंह, मास्टर अजीत सिंह, बलजिंदर कौर, सरपंच काजल, राज कुमारी, मनजीत कौर, राजविंदर कौर और मनजीत कौर के अलावा बड़ी संख्या में गांववाले मौजूद थे। 

No comments