21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान ....
- कौमी इंसाफ मोर्चा का आह्वान, सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद, आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी
- बंदी सिखों की रिहाई और जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने की मांग
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
![]() |
| AI Photo |
बंदी सिखों की रिहाई, जगतार सिंह हवारा को पैरोल देने और 15 अगस्त को मोहाली-चंडीगढ़ बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हुई पुलिस कार्रवाई के विरोध में कौमी इंसाफ मोर्चा ने 21 अगस्त शुक्रवार को पंजाब बंद की घोषणा की है।
वही बंद की कॉल को देखते हुए कपूरथला पुलिस ने जनता की सुरक्षा के लिए भी पुख्ता प्रबंध किए हो हुए हैं। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी सबडिवीजन डॉ. शीतल सिंह ने बताया कि संबंधित संगठनों के नेताओं के साथ बैठक की गई है। सभी संगठन शांतिपूर्ण ढंग से बंद करवाएंगे। हालाँकि जनता की सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए कपूरथला शहर में लगभग 150 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए है।
मोर्चे के आह्वान के अनुसार सुबह 7 बजे से दोपहर 2 बजे तक पंजाब में बाजार, व्यावसायिक प्रतिष्ठान, स्कूल-कॉलेज और सड़क व रेल यातायात बंद रखने की अपील की गई है। मोर्चे ने कहा है कि बंद के दौरान राज्य के विभिन्न मार्गों पर यातायात पूरी तरह रोकने का आह्वान किया गया है। हालाँकि आपातकालीन सेवाएं जारी रहेंगी।
जानकारी अनुसार इस बंद को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC), शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर), अकाली दल (वारिस पंजाब दे), दल खालसा, हवारा कमेटी समेत कई पंथक, किसान-मजदूर और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिलने का दावा किया गया है।
वहीँ SGPC ने भी 21 अगस्त को अपने सभी शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों को बंद रखने की घोषणा की है। बंद के आह्वान के बाद प्रदेश के विभिन्न जिलों में कई निजी स्कूलों ने भी छुट्टी घोषित कर दी है।
कौमी इंसाफ मोर्चा ने आम जनता से बंद को शांतिपूर्ण तरीके से सफल बनाने की अपील की है। मोर्चे ने कहा कि लोग अपने-अपने संस्थान और प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखें, ताकि किसी को भी जबरन बंद करवाने की जरूरत न पड़े।
बंद के ऐलान को देखते हुए शुक्रवार को पंजाब में बाजारों, शिक्षण संस्थानों और सार्वजनिक परिवहन पर इसका असर देखने को मिल सकता है। प्रशासन और पुलिस की ओर से सभी जिलों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं।

.png)

.jpg)







.jpeg)














No comments