जरुरी खबर--- SIR ते तहत वैरीफिकेशन अभियान 3 अगस्त तक बढ़ा ...
- BLO द्वारा घर-घर जाकर वैरीफिकेशन अभियान जारी, अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को होगी प्रकाशित
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
भारत चुनाव आयोग ने पंजाब में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का संशोधित प्रोग्राम जारी किया है। इसके तहत अब बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर किया जाने वाला वैरीफिकेशन अभियान 3 अगस्त तक जारी रहेगा।
इस संशोधित प्रोग्राम के बारे में जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी आकाश बांसल ने बताया कि 25 जून से शुरू हुआ बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा मतदाताओं का घर-घर जाकर किया जाने वाला वैरीफिकेशन अब 3 अगस्त 2026 तक जारी रहेगा। उन्होंने यह भी बताया कि ड्राफ्ट मतदाता सूची 13 अगस्त 2026 को प्रकाशित की जाएगी। अब मतदाता 13 अगस्त से 12 सितंबर 2026 तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करवा सकेंगे।
वहीँ नोटिस चरण तथा दावों और आपत्तियों के निपटारे का कार्य 8 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। उन्होंने बताया कि अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित की जाएगी।
सभी योग्य मतदाताओं से अपील करते हुए जिला चुनाव अधिकारी ने चल रहे घर-घर वैरीफिकेशन अभियान के दौरान बीएलओ को पूरा सहयोग देने और यह सुनिश्चित करने को कहा कि मतदाता सूची में उनके विवरण सही, पूर्ण और अपडेटेड हों।
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए वोटर हेल्पलाइन टोल-फ्री नंबर 1950 या जिला प्रशासन के हेल्पलाइन नंबर 01822-233777 पर संपर्क किया जा सकता है।



.jpg)







.jpeg)














No comments