कपूरथला में मामूली विवाद में युवक का कत्ल, FIR दर्ज ....
- तेजधार हथियारों से चार लोगों ने किए ताबड़तोड़ वार, पुलिस जाँच जारी
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला की सब डिवीज़न भुलत्थ के गांव नंगल लुबाना में मामूली विवाद में चार युवकों ने एक युवक पर तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या करने की खबर है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीँ घटना की सूचना के बाद थाना बेगोवाल की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पिता के बयान पर FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दिए बयान में मृतक के पिता भजन सिंह निवासी बेगोवाल ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसके दो बेटे 38 वर्षीय गुरमीत सिंह और इंद्रजीत सिंह हैं। गुरमीत उसके साथ खेती का काम करता है और इंद्रजीत विदेश अमेरिका में है। 15 जुलाई की रात करीब आठ बजे उसका बेटा गुरमीत सिंह और भतीजा हरप्रीत सिंह निवासी नंगल लुबाना अपने घर के बाहर सड़क के किनारे खड़े थे, तभी एक काले रंग की सुजुकी ब्रीजा गाड़ी (PB-09-AS-0441) पर सवार हो दो युवक तेज रफ्तार से आए और सड़क पर जमा पानी में से गाड़ी निकाली, जिससे पानी के छींटें उसके बेटे गुरमीत सिंह के कपड़ों पर पड़ गए।
इस पर उसके बेटे गुरमीत सिंह ने गाड़ी रुकवा ली तो उसमें से 02 युवक चालक समीर उर्फ सैम निवासी गांव डाला. भुलत्थ और सतविंदरजीत सिंह उर्फ गौरव निवासी गांव रायपुर पीर बख्श निकले, जिन्हें उसका भतीजा हरप्रीत सिंह जानता था। दोनों युवक आते ही उसके बेटे गुरमीत सिंह के साथ बहस करने लगे और उसे धमकियां देते हुए वहां से चले गए।
लेकिन रात करीब नौ बजे वह खुद, उसका बेटा गुरमीत सिंह तथा भतीजा हरप्रीत सिंह मुंडी रोड अड्डे पर खड़े थे। वह अपने बेटे तथा भतीजे को खेत में चल रहे इंजन के लिए तेल लाने के लिए पेट्रोल पंप पर जाने का कहकर खुद घर लौट रहा था कि फिर वही काले रंग की सुजुकी ब्रीजा कार में सवार चार लड़के बेगोवाल की तरफ से आए। उनमें से तीन के पास तेजधार हथियार और एक खाली हाथ था।
गाड़ी से बाहर निकलते ही चारों ने उसके बेटे गुरमीत को घेरकर उसपर तेजधार हथियारों से वार करने शुरू कर दिए। इस पर उसका भतीजा भागकर उसके पास आया और मुझे बताया कि समीर उर्फ सैम, सतविंदरजीत सिंह उर्फ गौरव के साथ दो अन्य लड़कों मनजोत सिंह उर्फ मनु निवासी पंडोरी राजपूतां व जसविंदर सिंह उर्फ करण निवासी गांव डाला उसके गुरमीत सिंह पर ताबड़तोड़ वार कर रहे थे।
जब वह मौके पर गया तो देखा कि सैम, गौरव और मनु तेजधार हथियार और करण ईंट-पत्थर उठाकर जमीन पर गिरे पड़े उसके बेटे के मार रहे था। उसने व भतीजे ने शोर मचाया तो चारों हथियार लेकर गाड़ी में सवार होकर नडाला की तरफ फरार हो गए।
उसके भतीजे हरप्रीत सिंह ने तुरंत गाड़ी का प्रबंध करके बुरी तरह से जख्मी बेटे गुरमीत सिंह को निजी अस्पताल बेगोवाल ले गए। जहां डाक्टरों ने उसकी खराब हालत को देखते हुए डाक्टर उसे सिविल अस्पताल भुलत्थ रैफर कर दिया। यहां से डॉक्टर ने हमें रेफर दिया तो हम गंभीर घायल गुरमीत सिंह को निजी अस्पताल जालंधर ले गए। जहां डॉक्टर ने गुरमीत सिंह को मृत करार दे दिया।
शिकतय्कर्ता भजन सिंह ने यह भी बताया कि बेटे का शव कपूरथला के मंसूरवाल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बेगोवाल पुलिस ने भजन सिंह के बयान के आधार पर FIR दर्ज कर ली है। DSP गगनदीप सिंह ने बताया कि चार आरोपियों को राउंडअप भी कर लिया गया है।



.jpg)







.jpeg)














No comments