कपूरथला के ज्वेलर्स से 75 लाख की ठगी ....
- जालंधर के कारोबारी दंपति व बेटे पर केस दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला
कपूरथला के एक ज्वेलर्स से सोना खरीदने के नाम पर 75 लाख रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सिटी थाना पुलिस ने जालंधर के एक कारोबारी दंपति और उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसकी पुष्टि सिटी थाना के SHO अमनदीप नाहर ने करते हुए बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पीड़ित वरुण सेतिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह कपूरथला के मुख्य बाजार में आरती ज्वेलर्स के नाम से कारोबार करता है। उसका जालंधर के पापड़ियां बाजार स्थित HS बैंगल्स के संचालकों हरप्रीत सिंह लूथरा, उसकी पत्नी और बेटे गुरुप्रताप सिंह के साथ पिछले कई वर्षों से सोने का व्यापारिक लेन-देन चलता आ रहा था।
शिकायत के अनुसार आरोपियों ने 500 ग्राम सोना 80 लाख रुपये में देने का सौदा किया था। इसके तहत 21 जनवरी 2026 को 25 लाख रुपये नकद तथा 28 जनवरी को 50 लाख रुपये HS बैंगल्स के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए। आरोपियों ने गारंटी के तौर पर 75 लाख रुपये का एक चेक भी दिया था।
पीड़ित का आरोप है कि भुगतान लेने के बावजूद आरोपियों ने न तो सोना दिया और न ही रुपये लौटाए। बार-बार संपर्क करने की कोशिश के बावजूद उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया और अपनी दुकान व घर बंद कर फरार हो गए है।
थाना सिटी SHO अमनदीप ने बताया कि शिकायत के आधार पर आरोपी हरप्रीत सिंह लूथरा, उसकी पत्नी और बेटे गुरुप्रताप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मुख्य आरोपी हरप्रीत सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अन्य दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।



.jpg)







.jpeg)














No comments