ब्रेकिंग न्यूज़

RCF वर्कर क्लब के चुनाव 9 जुलाई को ....

- आरसीएफ ईम्प्लाईज यूनियन सभी 8 सीटों पर पूरी ताकत से उतरी  

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

​कपूरथला रेल कोच फैक्ट्री के प्रतिष्ठित साहिबजादा अजीत सिंह संस्थान (वर्कर क्लब) के चुनाव आगामी 9 जुलाई को होने जा रहे हैं। इस चुनाव में कुल 8 सीटों पर मुकाबला होगा, जिसमें एक सीट सचिव (सेक्रेटरी), एक सीट कोषाध्यक्ष और 6 सीटें क्लब कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए निर्धारित हैं।  

आरसीएफ ईम्प्लाईज यूनियन की टीम पिछले 25 वर्षों से इस क्लब के विकास और प्रबंधन का कार्य पूरी निष्ठा के साथ संभाल रही है। यूनियन के इसी बेहतरीन और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है कि आज यह क्लब भारतीय रेलवे का नंबर वन क्लब है। यूनियन ने क्लब में कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए विश्वस्तरीय सुविधाएं स्थापित की हैं, जिनमें पूर्णतः वातानुकूलित (एसी) मैरिज हॉल, आधुनिक एसी लाइब्रेरी, ठहरने के लिए सर्वसुविधायुक्त कमरे, शानदार एसी बैडमिंटन हॉल, महिलाओं व पुरुषों के लिए अलग-अलग अत्याधुनिक जिम, आधुनिक कैंटीन, योग व शारीरिक शिक्षा केंद्र तथा नृत्य प्रशिक्षण केंद्र सुचारू रूप से चलाए जा रहे हैं।  

इसके साथ ही कामकाजी कर्मचारियों की सुविधा के लिए छोटे बच्चों का पालना केंद्र (क्रेश) भी संचालित किया जा रहा है। क्लब द्वारा हर वर्ष दिवाली मेला और बाल मेला का आयोजन करवाया जाता है ।इसके अलावा क्लब के माध्यम से निरंतर विभिन्न सामाजिक गतिविधियां भी चलाई जाती हैं। इन सभी सुविधाओं और आयोजनों में आरसीएफ कर्मचारियों के परिवारों, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों समेत हर वर्ग की जरूरतों और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाता है। यही कारण है कि आरसीएफ के रेल कर्मचारी हमेशा आरसीएफ ईम्प्लाईज यूनियन की टीम पर अपना अटूट विश्वास जताते हैं और उन्हें पूरा समर्थन देते आए हैं। इसी कड़ी में आरसीएफ ईम्पलाईज यूनियन ने इस बार भी चुनाव के चुनावी मैदान में अपने 8 योग्य और समर्पित उम्मीदवार उतारे हैं।

​सचिव (सेक्रेटरी) के महत्वपूर्ण पद के लिए यूनियन ने भरत राज को अपना उम्मीदवार बनाया है जो कि पूरे भारतीय रेलवे और विभिन्न राज्यों में पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) की बहाली की लड़ाई में एक जाना-माना चेहरा हैं। उन्होंने कर्मचारियों के बीच जाकर इस आंदोलन को एक राष्ट्रीय स्वरूप दिया है और आज यह संघर्ष एक निर्णायक दौर में पहुंच चुका है। इसी तरह कोषाध्यक्ष (कैशियर) के पद के लिए साथी अवतार सिंह जी जिन्होंने पिछले 12 वर्षों में कल्चरल सेक्रेटरी के रूप में बेहद सराहनीय और ऐतिहासिक कार्य किए ।

​कार्यकारिणी के छह सदस्य पदों के लिए यूनियन ने अनुभवी और ऊर्जावान चेहरों का एक बेहतरीन संतुलन तैयार किया है। इनमें  पहला हरप्रीत सिंह खेल सचिव, दूसरा अश्विनी कुमार खान-पान सचिव के रूप में पिछले 12 वर्षों से ईमानदारी और निष्ठा के साथ काम करते हुए क्लब को बुलंदियों पर पहुंचाया है। तीसरा संदीप कुमार जो पहले एक कार्यकाल में क्लब कमेटी के सदस्य के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभा चुके हैं।  

इनके साथ ही तीन नए और ऊर्जावान साथियों को टीम में शामिल किया गया है। इनमें चौथा भान सिंह जो एक बेहतरीन स्पोर्ट्समैन होने के साथ-साथ क्रिकेट कोच भी हैं और जिन्होंने आरसीएफ में क्रिकेट को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। पाचवां हरिओम मीणा जी हैं, जो लंबे समय से कर्मचारियों के हितों और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। वहीं छठे उम्मीदवार के रूप में पंकज कुमार सिंह जो कि पूर्वांचल वेलफेयर सोसाइटी के सचिव के रूप में लगातार सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे हैं और लंबे समय से यूनियन के माध्यम से लोगों की सेवा कर रहे हैं। 

इन सभी योग्य और निष्ठावान उम्मीदवारों के मैदान में उतरने से आरसीएफ एम्प्लाइज यूनियन बेहद जोर-शोर, पूरे उत्साह और नई ऊर्जा के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। चुनाव प्रचार की कमान संभालते हुए आरसीएफ ईम्प्लाईज यूनियन के सम्मानित महासचिव सर्बजीत सिंह और प्रधान श्री अमरीक सिंह स्वयं रोजाना चुनावी गतिविधियों और तैयारियों की गहन मॉनिटरिंग (समीक्षा) कर रहे हैं तथा पूरी टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं। उन्हीं के कुशल मार्गदर्शन और कुशल नेतृत्व में इस पूरे चुनाव अभियान को पूरी ताकत के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।  

इस दौरान जब सभी प्रत्याशी पूरी ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ रेल कर्मचारियों और उनके परिवारों के बीच पहुंच रहे हैं, तो उन्हें हर तरफ से भारी जनसमर्थन, स्नेह और जीत का अटूट विश्वास मिल रहा है। कर्मचारियों से मिल रहे इस अपार प्यार और आश्वासन से यह साफ है कि आरसीएफ के लोग एम्प्लाइज यूनियन की नीतियों और पिछले 25 वर्षों के शानदार कार्यों के साथ हैं, और क्लब के विकास की इस यात्रा को निरंतर जारी रखने के लिए एक बार फिर इस पूरी टीम को ऐतिहासिक बहुमत से विजयी बनाएंगे। 

आरसीएफ के इंजीनियरिंग एसोसिएशन के प्रधान जगदीश सिंह और जोनल सचिव बक्शीश सिंह एवं आईआरटीएसए के प्रधान दर्शन लाल और जोनल सचिव जगतार सिंह ने यह कहा है कि आरसीएफ इंप्लाइज यूनियन की पूरी टीम को हमारा पूर्ण रूपेण समर्थन है। 

No comments