ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में किसान के घर लाखों की चोरी ....

- 4 हजार अमेरिकी डॉलर समेत लाखो के सोने-चांदी के गहने ले उड़े चोर 

खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला    

कपूरथला जिले के गांव जैद में चोरों दवारा एक किसान के घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, विदेशी मुद्रा और भारतीय नकदी चोरी करने की खबर है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं, घटनास्थल के नजदीक लगे सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक कैद हुआ है। पीड़ित किसान की शिकायत पर थाना बेगोवाल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इसकी पुष्टि जांच अधिकारी प्रगट सिंह ने करते हुए बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 

पुलिस को दी शिकायत में गांव जैद निवासी पीड़ित किसान जसमीत सिंह ने बताया कि वह खेती-बाड़ी का कार्य करता है। बीती रात वह अपनी पत्नी, माता सरबजीत कौर तथा अमेरिका से आए अपने भाई गुरप्रीत सिंह के साथ घर में सो रहा था। सुबह करीब 4:45 बजे उसकी माता की नींद खुली तो उन्होंने देखा कि कमरों में पड़े बेड और अलमारियों का सामान बिखरा पड़ा था तथा लॉकर टूटे हुए थे।  

प्रथममिक जांच करने पर पता चला कि अज्ञात चोर घर से तीन सोने की चेन, दो सोने की अंगूठियां, दो सोने की चूड़ियां, एक कंगन, एक सोने का कड़ा, तीन सोने के लॉकेट, एक जोड़ी सोने के टॉप्स, 15 तोले की चांदी की चेन, 4,000 अमेरिकी डॉलर तथा 6,000 रुपये की चोरी कर ले गए।

पीड़ित ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर एक संदिग्ध युवक घर की ओर आता हुआ दिखाई दे रहा है। पुलिस ने फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जांच अधिकारी प्रगट सिंह ने बताया कि थाना बेगोवाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। 

No comments