ब्रेकिंग न्यूज़

पंजाब की एक जेल का डिप्टी सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, FIR दर्ज ....

- एक कैदी ने विडिओ जारी कर नशा बिकवाने के लगाए गंभीर आरोप 

 खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब  

पंजाब में होशियारपुर की मॉडर्न जेल के डिप्टी सुपरिटेंडेंट को CIA स्टाफ दवारा गिरफ्तार किये जाने की खबर है। डिप्टी सुपरिटेडेंट पर आरोप हैं कि वह कैदियों से जेल में नशा बिकवाते थे। जिसके बारे जेल में बंद एक कैदी ने एक वीडियो जारी किया था। जिस विडिओ में उसने दावा किया था कि उनसे नशा बिकवाने के साथ जेल में गलत काम हो रहे हैं। चक्की में रात को लड़का-लड़की आए थे। उसने हाथ में पुड़िया दिखाकर उसमें आइस होने का दावा किया था।  

इसके बाद पुलिस ने थाना होशियारपुर सिटी में 14 जून को पंजाब प्रिजन्स एंड करेक्शनल सर्विसेज एक्ट, एनडीपीएस एक्ट और BNS की विभिन्न धाराओं के तहत FIR दर्ज की थी। जिसके बाद कैदी मन्ना के लगाए आरोपों की जांच की जा रही थी। जिसमें डिप्टी सुपरिटेंडेंट हरभजन सिंह का नाम सामने आया। 

हालांकि पुलिस ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि जेल अधिकारी की गिरफ्तारी किन सबूतों या आरोपों के आधार पर की गई है। हालांकि यह पता चला है कि कैदी मन्ना की तरफ से लगाए गए आरोपों में सच्चाई पाए जाने के बाद कार्रवाई की गई है।  

विडिओ में मनप्रीत मन्ना ने कहा था कि मैं होशियारपुर जेल में बंद हूं। यह मेरे हाथ में फोन है, 4 दिन हो गए, मुझे सोने नहीं दिया। हमसे रोज पैसों की डिमांड की जाती है। यह मेरी जेब में आइस है। बताओ जेल में यह कहां से आ जाएगी। यही हमें बेचनी है। अब हमने पैसे देने से मना कर दिया तो बाहर से पुलिसवाले बुलाकर पिटवाते हैं। 

No comments