भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को PM मोदी ने दी हरी झंडी ....
- दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन -- PM
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। हरियाणा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शुक्रवार को देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दी है। यह ट्रेन हरियाणा के जींद से सोनीपत के लिए रवाना हुई है। इसके साथ ही भारत हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन शुरू करने वाला दुनिया का पांचवां देश बन गया है। इससे पहले हाइड्रोजन ट्रेनें जर्मनी, फ्रांस, स्वीडन और चीन में चल रही हैं।
इस मौके पर PM मोदी ने कहा कि 'जींद-सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे ताकतवर हाइड्रोजन ट्रेन है। इस ट्रेन को भारत के इंजीनियरों ने डिजाइन किया है और भारत की ही कंपनी ने बनाया है।'
बता दे कि 10 कोच वाली यह ट्रेन जींद-सोनीपत रूट पर 14 स्टेशनों के बीच अधिकतम 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी। जिसका किराया 5 से 25 रुपए के बीच रखा गया है। ट्रेन 89 किलोमीटर का सफर करीब 2 घंटे में पूरा करेगी। पहले दिन यह ट्रेन सुबह 11:22 पर जींद से चली और ठीक दो घंटे बाद दोपहर 1:22 बजे सोनीपत पहुंच गई।
PM मोदी ने कहा कि 1925 से 2014 तक करीब 90 साल में देश के रेल नेटवर्क का केवल 30% बिजलीकरण हुआ था। पिछले 12 वर्षो में करीब 99% रेल नेटवर्क का बिजलीकरण हो चुका है। यदि होर्मुज स्ट्रेट में युद्ध जैसी स्थिति 2014 से पहले बनती तो डीजल आपूर्ति प्रभावित होने से रेलवे भी संकट में आ सकता था। अब हालात बदल चुके हैं।



.jpg)







.jpeg)














No comments