PM ने 5470 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और किया उद्घाटन ....
- बोले, पंजाब में विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही
खबरनामा इंडिया ब्यूरो। पंजाब
पीएम नरेंद्र मोदी शुक्रवार को चंडीगढ़ के बाद जालंधर पहुंचे, यहां उन्होंने 5470 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास और उद्घाटन किया। उन्होंने सीर गोवर्धनपुर वाराणसी एक्सप्रेस (अमृतसर के छेहर्टा से वाराणसी तक) को हरी झंडी दिखाने से पहले स्कूली बच्चों से बात की। इसके बाद वह ट्रेन में ही डेरा सचखंड बल्लां के संत निरंजन दास से मिले।
इसके बाद PM किसान नेताओं वाली हरी पगड़ी पहनकर जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब में विज्ञापनों के दम पर विश्वासघात की तस्वीर छिपाई जा रही है। कानून व्यवस्था बेहाल है। कब कहां गैंगवार हो जाए, किस दिशा से गोलियां चलने लगे, कोई कह नहीं सकता। यहां व्यापार-कारोबार करना मुश्किल हो चुका है। सरेआम फिरौती मांगी जा रही है। पुलिस थाने तक सुरक्षित नहीं हैं। थानों पर अटैक हो रहे हैं। पंजाब का भविष्य बर्बाद किया जा रहा है। नशे के सौदागर खुलेआम घूम रहे हैं। युवाओं को नशे के दलदल में धकेला जा रहा है।
उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग पंजाब की सत्ता में बैठे हैं, वह बहुत घमंड से देश की राजनीति बदलने का दावा करते थे। इनकी सच्चाई आज देश देख रहा है। 2-3 दिन पहले इनके एक नेता को कोर्ट ने दोषी करार दिया। उस पर दंगे कराने का दोष है। एक IB अफसर की हत्या का दोष है। इनकी बेशर्मी देखिए, कोर्ट ने सबूतों के आधार पर फैसला दिया लेकिन ये उस पर भी सवाल उठा रहे हैं। पंजाब में 'कट्टर बेईमान पार्टी' की सरकार है। यहां की सरकार कर्ज पर मौज कर रही है। इस रैली में AAP छोड़कर BJP में शामिल हुए विक्रमजीत साहनी, हरभजन सिंह व अशोक मित्तल भी मौजूद हैं। वहीं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह नहीं दिखे।
पीएम ने कहा कि पंजाब में भाजपा सरकार नहीं है लेकिन हमारा पंजाब विकसित हो इसके लिए केंद्र की भाजपा एनडीए सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। मोदी ने इसके जरिए AAP सरकार को जवाब दिया, जो लगातार भेदभाव का आरोप लगाती हैं।
उन्होंने कहा कि साथियो पंजाब में अब भाजपा सरकार की जरूरत है। बीजेपी सरकार ही पंजाब का विकास कर सकती है। आज जालंधर आया हूं तो युवाओं से एक बात कहूंगा। मुझे पंजाब के युवाओं पर पूरा भरोसा है। पंजाब के युवा खेल के मैदान में जो जज्बा दिखाते हैं वो काबिल ए तारीफ है। खेलो इंडिया पॉलिसी आपके लिए ही है।
नई इकोनॉमी के केंद्र में स्पोर्ट्स भी है जो जालंधर के लिए वरदान है। मैं अभी न्यूजीलैंड गया था। वहां स्पोर्ट्स में 5 बड़े समझौते हुए हैं। इसलिए पंजाब के युवाओ स्पोर्ट्स से जुड़ो। हमें पंजाब को आगे ले जाना है। मोदी हरदम पंजाब के युवाओं के साथ है।



.jpg)







.jpeg)














No comments