PM मोदी के दौरे से पहले भाजपा चलायेगी स्वच्छता अभियान ....
- PM मोदी राज्य को 2,675 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास प्रोजेक्टों की सौगात
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
भारतीय जनता पार्टी द्वारा PM नरेंद्र मोदी के जालंधर दौरे से पहले भाजपा हाईकमान के दिशा निर्देश के तहत 15 और 16 जुलाई को भाजपा के द्वारा पुरे जिले में मंडल स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए भाजपा के नेताओ की आयोजित एक बैठक के दौरान जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह खोजेवाल ने कहा कि PM नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को अपने पंजाब दौरे के दौरान जालंधर पहुँच रहे है। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय अध्क्ष्य नितिन नबीन के अंदेश अनुसार जिले के हर मंडल में पांच स्थान चुन कर वहा 15 - 16 जुलाई को सुबह 7 से 10 बजे तक अपने नजदीक के पार्क, गुरुद्वारा साहिब, मंदिर, अहस्पताल व और पब्लिक पलेस पर साफ़ सफाई कर उसकी तस्वीर और विडिओ बना कर पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी।
खोजेवाल ने कहा कि सब जानते हैं कि किसी भी सार्थक उपलब्धि को प्राप्त करने के लिए,चाहे वह व्यक्तिगत जीवन में हो या समाज के लिए, अथक परिश्रम की आवश्यकता होती है। स्वच्छता भी इसी के समान है और मुझे यह देखकर खुशी हो रही है कि स्वच्छता अब केवल सरकारी कार्यक्रम बनकर नहीं रह गई है। यह समाज और जनता द्वारा चलाए जा रहे एक आंदोलन में तब्दील हो रही है। जब सरकारी अधिकारी जनता की भागीदारी के साथ इस पहल को आगे बढ़ाते हैं,तो यह और भी मजबूत हो जाती है। खोजेवाल ने PM के इस प्रस्तावित दौरे को लेकर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य में विकास परियोजनाओं को नई गति देगा और रेलवे ढांचे के आधुनिकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
खोजेवाल ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई 2026 को पंजाब के दौरे पर आएंगे और राज्य को ₹2,675 करोड़ से अधिक के विभिन्न विकास प्रोजेक्टों की सौगात देंगे।इस यात्रा के दौरान,पीएम मोदी आधुनिक सुविधाओं से लैस जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करने के साथ-साथ कई नई रेलवे और नेशनल हाईवे परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे।उन्होंने कहा कि जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन को एक विश्वस्तरीय रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है,जिसका उद्घाटन इस दौरे का मुख्य आकर्षण है। इस 2,675 करोड़ के पैकेज में नेशनल हाईवे के निर्माण, एक्सप्रेस-वे और रेलवे ओवर ब्रिज से जुड़े कई अहम प्रोजेक्ट शामिल हैं।
इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान सरबजीत सिंह दिओल, तीरथ सिंह लंबरदार, मंडल प्रधान कमलजीत प्रभाकर, मंडल प्रधान लक्की सरपंच,आशीष मेहता, कुलदीप सिंह कोट, मस्सा सिंह, डॉ,अमरनाथ, बलजिंदर सबर, राजन कुमार ठीगी आदि उपस्थित थे।



.jpg)







.jpeg)














No comments