कांग्रेस के बागी गुट को बघेल का झटका ....
- कांग्रेस पार्टी का पंजाब में एक ही चेहरा, वह राहुल गांधी
खबरनामा इंडिया बबलू। पंजाब
कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने पंजाब से लौटते ही बागी गुट को झटका देते हुए दोटूक जवाब दिया है। पूर्व CM चरणजीत चन्नी को अगले चुनाव में CM चेहरा बनाने की मांग को उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया है। बघेल ने सोशल मीडिया X पर स्पष्ट तौर पर लिखा है कि पंजाब में कांग्रेस पार्टी का एक ही चेहरा राहुल गांधी का है।
वहीँ कांग्रस के बागी गुट के लिए यह बड़ा झटका माना जा रहा है। यह भी बता दे कि इससे पहले बघेल पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को बदलने की मांग को भी खारिज कर चुके हैं।
बघेल ने X पर लिखा- "पंजाब की जनता के मन में कोई भी किंतु और परंतु नहीं है. पंजाब का मतदाता लोकसभा चुनाव की तरह ही विधानसभा चुनाव में श्री राहुल गांधी जी पर भरोसा कर रहा है। कांग्रेस पार्टी का पंजाब में एक ही चेहरा है, वो हैं श्री राहुल गांधी जी"
वहीं दूसरी तरफ बघेल के रवैये को देखते हुए बागी गुट अब सीधे कांग्रेस हाईकमान से मिलकर अपनी बात रखने का मन बन चुका है। फिलहाल राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। उनके 17 जुलाई को लौटने की उम्मीद है। उस के बाद बागी गुट के नेता दिल्ली में डेरा डालेंगे। यह भी बता दे कि राहुल पहले भी एक रैली में सभी को टीम बनाकर काम करने को कह चुके हैं।
इस बीच पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी का खेमा राहुल गांधी के विदेश दौरे से लौटने का इंतजार कर रहा है। पंजाब कांग्रेस में चल रही अंदरूनी खींचतान को लेकर चन्नी खेमा राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखने की तैयारी में है।
वहीँ सूत्रों की माने तो चरणजीत सिंह चन्नी और सुखजिंदर सिंह रंधावा ने राहुल गांधी से मुलाकात के लिए दिल्ली के नेताओं से संपर्क साधा है। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने चन्नी खेमे को आश्वासन दिया है कि राहुल गांधी से उनकी बैठक जरूर करवाई जाएगी।



.jpg)







.jpeg)














No comments