ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला में युवक की हत्या केस पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया ....

- पुलिस ने दो जुवेनाइल सहित चार आरोपी किये गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त हथियार भी बरामद  

खबरनामा इंडिया ब्यूरो। कपूरथला       

कपूरथला की सब डिवीज़न भुलत्थ के गांव नंगल लुबाना में तेज रफ्तार गाड़ी गुजरने से सड़क के खड्ढे में जमा पानी से छींटें पड़ने को लेकर हुई बहसबाजी में एक युवक की तेजधार हथियारों से हत्या करने का मामला पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। यह दावा एसपी-डी हरिदर सिंह ने करते हुए बताया कि पुलिस ने दो जुवेनाइल सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया है। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त दो तेजधार हथियार, एक खंडा और ब्रीजा कार बरामद कर ली है। 

एसपी-डी हरिदर सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता भजन सिंह के अनुसार 15 जुलाई की रात करीब आठ बजे उसका बेटा गुरमीत सिंह और भतीजा हरप्रीत सिंह निवासी नंगल लुबाना अपने घर के बाहर सड़क के किनारे खड़े थे, तभी तेज रफ्तार में एक काले रंग की सुजुकी ब्रीजा गाड़ी नं.पीबी09-एएस-0441 गाड़ी गुजरी तो सड़क पर जमा पानी के छींटें गुरमीत सिंह के कपड़ों पर पड़ने के बाद मामूली बहसबाजी हो गई थी। इस गाड़ी में जुवेनालाइन चालक और सतविंदरजीत सिंह उर्फ गौरव निवासी रायपुर पीर बख्शवाला सवार थे।  

इसी रंजिश के कारण करीब नौ बजे रात जुवेनाइल चालक व गौरव अपने साथ दो और लड़के जसविंदर सिंह उर्फ करण निवासी गांव डाला और एक जुवेनाइल को साथ लेकर वापस और ठेका अड्डा मुंडी मोड के पास गुरमीत सिंह को घेरकर जुवेनाइल चालक ने अपने खंडे , गौरव और दूसरे जुवेनाइल ने तेजधार हथियारों तथा करण ने ईंट मारकर गुरमीत सिंह का कत्ल कर दिया।  

एसपी-डी ने बताया कि इस पर थाना बेगोवाल की पुलिस ने मृतक के पिता भजन सिंह के बयान पर कत्ल और विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया। इस कत्ल मामले को लेकर डीएसपी भुलत्थ गगनदीप सिंह व थाना बेगोवाल के एसएचओ दिलबाग सिंह पर आधारित टीमें बनाकर आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी।  

इस पर थाना बेगोवाल की पुलिस छापेमारी के दौरान सतविंदर सिंह उर्फ गौरव, जसविंदर सिंह उर्फ करण और दो जुवेनाइल को 24 घंटे के भीत गिरफ्तार करके कत्ल केस सुलझा दिया। एसपी-डी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों से कत्ल में इस्तेमाल किए गए दो दातर, एक खंडा और ब्रीजा कार बरामद कर ली है। 

No comments