अवैध शराब व मेयर चुनाव को लेकर MLA राणा के तीखे तेवर ...
- AAP नेताओ व प्रशासन की गतिविधिओ पर उठाए सवाल ?
- राणा बोले, अवैध शराब बेचने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही, कांग्रेसी पार्षदों को डराया जा रहा
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
कपूरथला के MLA राणा गुरजीत सिंह ने आज अवैध शराब कारोबार, कानून-व्यवस्था और नगर निगम के मेयर चुनाव को लेकर आप सरकार तथा स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला बोलते हुए तीखे तेवर दिखाए है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के संरक्षण में अवैध शराब का कारोबार शरेआम चल रहा है और लोकतांत्रिक ढंग से चुने गए कांग्रेस पार्षदों पर लगातार दबाव बनाकर अपने पक्ष में करने की कवायद जारी है।
MLA राणा ने कहा कि हाल ही में शराब ठेकेदार और अवैध शराब कारोबार से जुड़े लोगों के बीच हुए मारपीट और फायरिंग के मामले ने उजागर कर दिया है कि एक तरफ ठेकेदार सरकार को करोड़ों रुपये का राजस्व देते हैं, जबकि दूसरी ओर परशान दवारा अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।
उन्होंने आरोप लगाया कि ठेकेदार की शिकायत पर मामला दर्ज होने के बावजूद आरोपी पक्ष के नामजद लोग आज भी खुलेआम घूम रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और अवैध शराब के कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
उन्होंने यह भी कहा कि अवैध शराब के कारोबार में AAP के स्थानीय हलका इंचार्ज की कथित भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने दावा किया कि इस कारोबार के बदले हर महीने लाखों रुपये की वसूली की जा रही है। यदि इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाए तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं।
वहीँ MLA राणा ने हाल ही नगर निगम मेयर चुनाव के बारे कहा कि उनके पक्ष के कई पार्षदों को लगातार डराया, धमकाया जा रहा है। जिस क्रम में एक महिला पार्षद से दबाव बनाकर शपथ पत्र (एफिडेविट) तक लिया गया। इसके अलावा कुछ पार्षदों को पुलिस मामलों में फंसाने और नगर निगम की ओर से उनके घरों व दुकानों पर JCB चलाने जैसी धमकियां दी जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव से संबंधित मामला अभी माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। इसके बावजूद कांग्रेस के पार्षद लगातार दबाव का सामना कर रहे हैं। राणा ने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष के जनप्रतिनिधियों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब सरकार बदलेगी तो सत्ता का दुरुपयोग करने वाले सभी लोगों से पूरा हिसाब-किताब लिया जाएगा। साथ ही उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए कानून का राज स्थापित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि उन्होंने डीजीपी को लिखित में शिकायत भी की है।



.jpg)







.jpeg)














No comments