ब्रेकिंग न्यूज़

कपूरथला बार एसोसिएशन का LADC सिस्टम के खिलाफ आंदोलन आज भी जारी --

- रोटेशन प्रोटेस्ट के दूसरे दिन 8 अन्य वकील बैठे भूख हड़ताल पर 

 खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला       

कपूरथला में लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में जिला बार एसोसिएशन के संघर्ष दौरान आज दूसरे दिन भी भूख हड़ताल का रोटेशन जारी रहा है। आज बार एसोसिएशन के 8 अन्य वकील भूख हड़ताल पर है। भूख हड़ताल का आगाज़ सोमवार से जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एसएस मल्ली के नेतृत्व में हुआ था। इस दौरान जिले के कई वरिष्ठ वकील भी मौके पर मौजूद रहे और आंदोलन को अपना भरपूर समर्थन दिया। 

बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एस.एस. मल्ली ने कहा कि LADC सिस्टम के खिलाफ यह संघर्ष पूरी दृढ़ता के साथ जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सरकार इस सिस्टम को वापस नहीं लेती, तब तक भूख हड़ताल बिना रुके जारी रहेगी। उनका कहना था कि यह आंदोलन वकील समुदाय के अधिकारों की रक्षा और LADC सिस्टम का विरोध करने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

आज मंगलवार को भूख हड़ताल पर बैठे वकीलों में पूर्व सचिव एडवोकेट पियूष मनचंदा, एडवोकेट हैरी शर्मा, एडवोकेट माधव पराशर, एडवोकेट राजवीर, एडवोकेट प्रिंस कौशल, एडवोकेट करणवीर वशिष्ठ, हामिश कुमार व अनमोलदीप सिंह शामिल थे।  

जबकि कल सोमवार को जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट एस.एस. मल्ली, सचिव एडवोकेट अमनदीप सिंह, पूर्व प्रेस सचिव एडवोकेट टी.एस. ढिल्लों, एडवोकेट रणबीर रावत, पूर्व सचिव एडवोकेट हामिश कुमार, पूर्व सचिव एडवोकेट संदीप सिंह, एडवोकेट नवीन कपूर और एडवोकेट सुरिंदर कुमार भूख हड़ताल पर बैठे थे।  

इस अवसर पर एडवोकेट जेजेएस अरोड़ा, एडवोकेट राजबीर बावा, एडवोकेट संदीप सिंह वालिया, एडवोकेट आकाश कालिया, एडवोकेट एन.एस. नूर, एडवोकेट हामिश कुमार, एडवोकेट परमजीत सिंह लिधर, एडवोकेट एस.पी.एस. खिंडा, एडवोकेट माधव पराशर, एडवोकेट दर्शन सिंह सहित बड़ी संख्या में वकीलों ने भी उपस्थित होकर आंदोलन के प्रति अपना समर्थथन दिया। 

No comments