चावल डिलीवरी के लिए सरकार के पास पर्याप्त स्पेस ना होने से सरकार को चेतावनी ...
- मिलों से तैयार चावल जल्द उठाने की मांग
खबरनामा इंडिया बबलू। कपूरथला
सरकार के पास चावल स्टोर की कमी के चलते कपूरथला राइस मिलर्स एसोसिएशन की चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। इसी मुद्दे को लेकर संगठन की एक विशेष बैठक आयोजित की गई, जिसमें सरकार से मिलों में तैयार पड़े चावल (सीएमआर) को जल्द उठाने की मांग की गई है।
इस सम्ब्नध में कपूरथला राइस मिलर एसोसिएशन की एक विशेष बैठक प्रधान दविंदर सिंह चाहल के कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी राइस मिलरों ने सरकार के समक्ष अपनी समस्याएं रखते हुए कई अहम फैसले लिए है।
बैठक के दौरान राइस मिलरों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि यदि सरकार ने जल्द राइस मिलों में पड़ा चावल नहीं उठाया तो आगामी पैडी सीजन में कोई भी मिलर नई पैडी नहीं लगाएगा। मिलरों का कहना है कि पिछले वर्ष सरकार द्वारा मिलिंग के लिए राइस मिलों में स्टोर करवाई गई पैडी का चावल अभी तक पूरी तरह नहीं उठाया गया है। सरकार के पास चावल स्टोर के लिए पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण मिलों में तैयार स्टॉक फंसा हुआ है।
एसोसिएशन के प्रधान दविंदर सिंह चाहल ने बताया कि पिछले दो महीनों में कपूरथला सेंटर को केवल एक ही रेलवे रैक मिला है, जिसके चलते चावल का उठान बेहद धीमी गति से हो रहा है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कपूरथला सेंटर की केवल 63 प्रतिशत मिलिंग ही पूरी हो पाई है, जबकि अधिकांश राइस मिलें बंद पड़ी हैं। इससे राइस मिलरों को भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।
बैठक में सभी राइस मिलरों ने पंजाब सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द चावल के उठान के लिए पर्याप्त स्थान उपलब्ध करवाकर तैयार स्टॉक की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए, ताकि राइस मिलों का कामकाज सामान्य हो सके और आगामी धान सीजन प्रभावित न हो।



.jpg)







.jpeg)














No comments